
मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले गेस्ट लेक्चरर को काशी विद्यापीठ ने हटाया, प्रवेश पर प्रतिबंध
AajTak
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेस्ट लेक्चरर मिथिलेश गौतम ने फेसबुक पर अरुण प्रताप यादव नाम के व्यक्ति की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर किया था. इस पोस्ट में मां दुर्गा और महिषासुर को लेकर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं. छात्रों के विरोध के बाद गेस्ट लेक्चरर को उनके पद से हटा दिया गया है.
शक्ति आराधना के पर्व नवरात्र में वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेस्ट लेक्चरर को मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया. गेस्ट लेक्चरर मिथिलेश गौतम को न केवल उनके पद से हटा दिया गया, बल्कि विश्वविद्यालय में प्रवेश से भी रोक लगा दी गई है. बता दें कि गेस्ट लेक्चरर मिथिलेश गौतम विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट से जुड़े हैं.
मिथिलेश गौतम ने फेसबुक पर अरुण प्रताप यादव नाम के व्यक्ति की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर किया था. इस पोस्ट में मां दुर्गा और महिषासुर को लेकर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं. आपत्तिजनक पोस्ट शेयर के अलावा मिथिलेश गौतम ने नवरात्र में व्रत रखने वाली महिलाओं को भी नसीहत दी थी.
गेस्ट लेक्चरर मिथिलेश गौतम ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘महिलाओं को नौ दिन के नवरात्र व्रत से अच्छा है कि नौ दिन भारतीय संविधान और हिंदू कोड बिल पढ़ लें, उनका जीवन गुलामी और भय से मुक्त हो जाएगा. जय भीम’. इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मिथिलेश गौतम को इसका जवाब दिया. उनका गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ तो उन्होंने बुधवार को सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया.
छात्रों के विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र जारी करते हुए उन्हें हटाने का फैसला लिया. विश्वविद्यालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम द्वारा हिन्दू धर्म के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के संबंध में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा दिनांक 29 सितंबर को शिकायती पत्र दिया गया. डॉ. गौतम द्वारा किये गये कृत्य के फलस्वरूप विश्वविद्यालय उन्हें पद से हटाता है. साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










