
'मां के लिए खून चाहिए...', शख्स ने ऐप पर किया पोस्ट, डोनेशन के लिए सामने आए युवक ने लगाया चूना
AajTak
दिल्ली में बल्ड डोनेशन के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. आरोपी ठग ने अपना रजिस्ट्रेशन एक ब्लड डोनेशन ऐप पर करा रखा था. जब लोग उससे संपर्क करते थे तो वह रक्तदान के बदले उनसे पैसों की डिमांड करता था. लोगों से पैसे लेने के बाद भी आरोपी कभी ब्लड डोनेशन करने नहीं जाता था.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो रक्तदान के नाम पर लोगों के साथ ठगी करता था. आरोपी ठग ने अपना रजिस्ट्रेशन एक ब्लड डोनेशन ऐप पर करा रखा था. जब लोग उससे संपर्क करते थे तो वह रक्तदान के बदले उनसे पैसों की डिमांड करता था. लोगों से पैसे लेने के बाद भी आरोपी कभी ब्लड डोनेशन करने नहीं जाता था.
पुलिस के मुताबिक रक्तदान के नाम पर ठगी करने वाले शख्स का नाम साहिल कुमार (22) है. वह दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है. दरअसल, पुलिस को एक शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी मां पटपड़गंज के अस्पताल में भर्ती थीं, उसे उनके लिए चार यूनिट खून की जरूरत थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने एक सोशल मीडिया ऐप पर अनुरोध किया था.
आखिरी वक्त पर फिर मांगे पैसे
सोशल मीडिया ऐप पर अनुरोध करने के बाद आरोपी साहिल ने पीड़ित से संपर्क किया. आरोपी ने उससे प्रति यूनिट के हिसाब से 200 रुपए की मांग की. इसके बाद पीड़ित ने साहिल को 4 यूनिट के 800 रुपए का भुगतान किया. पुलिस के मुताबिक जब डॉक्टरों ने खून की मांग की तो पीड़ित ने साहिल से संपर्क किया, लेकिन साहिल ने खून मुहैया कराने की जगह उससे एक हजार रुपए की और मांग की.
छापेमारी कर किया गिरफ्तार
जब पीड़ित को आरोपी पर शक हुआ तो उसने पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी साहिल ने पीड़ित का फोन नहीं उठाया और अपना फोन बंद कर दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की. पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) जिम्मू चिरम ने कहा कि उसकी लोकेशन त्रिलोकपुरी में पाई गई, जिसके बाद छापेमारी की गई और कुमार को पकड़ लिया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








