
मां की जान लेकर खेत में दफना आया बेटा, थाने जाकर लिखवा दी मिसिंग की रिपोर्ट
AajTak
सिरमौर जिले में एक घरेलू विवाद में अपनी मां की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया. पहले उसने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जांच में संदेह उस पर गया. पूछताछ में आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कबूल की. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम की तैयारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक व्यक्ति को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि शख्स ने अपनी मां की हत्या कर उसे घर के पास एक खेत में दफना दिया था. पुलिस के अनुसार, पच्छाद उप-मंडल के अंतर्गत सराहन ग्राम पंचायत के चड़ेच गांव की निवासी 51 साल की जयमंती देवी की शनिवार रात कथित तौर पर हत्या कर दी गई.
यह मामला तब प्रकाश में आया जब उनके बेटे पुष्प कुमार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान, पुष्प कुमार की बहन और इलाके के कई निवासियों ने संदेह व्यक्त किया कि उसकी मां के लापता होने में उसकी भूमिका हो सकती है, क्योंकि वह अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था.
पूछताछ में, आरोपी ने स्वीकार किया कि शनिवार शाम को भारी बारिश हो रही थी. तभी किसी घरेलू बात को लेकर उसकी अपनी मां से बहस हुई और उसने अपनी मां पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया. हमले में जयमंती देवी के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. आरोपी ने बताया कि उसने बाद में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में महिला का शव दफना दिया.
खुलासे के बाद, पुलिस ने पुष्प कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि दफना हुआ शव सोमवार शाम को बरामद किया गया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. आरोपी के पिता लच्छी कुमार का दो महीने पहले ही निधन हो गया था. इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








