
'मां और मुझे किया गया है हाउस अरेस्ट', महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का दावा
AajTak
जम्मू-कश्मीर में ट्रक चालक वसीम मीर की सेना की गोली से मौत और माखन दीन की कथित हिरासत में मौत पर बवाल मचा है. इस बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने दावा किया कि उन्हें और उनकी मां को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें और उनकी मां को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. इल्तिजा के मुताबिक महबूबा मुफ्ती को सोपोर जाने से रोका गया, जहां इसी हफ्ते ट्रक चालक वसीम अहमद मीर की मौत हुई थी. वहीं, इल्तिजा खुद कठुआ जाकर माखन दीन के परिवार से मिलने वाली थीं. लेकिन, उन्हें भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है.
बता दें कि बारामूला जिले के संग्रामाहा में इसी हफ्ते सेना की गोलीबारी में ट्रक चालक वसीम अहमद मीर की मौत हो गई थी. बताया गया कि मीर ने सेना की चेक पोस्ट को कथित रूप से अनदेखा किया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने 23 किलोमीटर तक उसका पीछा किया. सेना के अनुसार मीर को कई बार रुकने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी.
आखिरकार संग्रामा चौक पर ट्रक के टायरों पर गोली चलाकर उसे रोका गया. जांच के दौरान मीर घायल मिला. इसके बाद उसे तुरंत जीएमसी बारामूला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
माखन दीन की मौत पर भी विवाद
इधर कठुआ के बिलावर इलाके में रहने वाले माखन दीन की मौत पर सियासत गर्म है. पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि माखन की मौत पुलिस हिरासत में टॉर्चर की वजह से हुई है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि माखन दीन ने खुदकुशी की है.
पुलिस के मुताबिक, माखन दीन का पाकिस्तानी आतंकी स्वारू गुजर से रिश्ता था. वह उस ग्रुप की मदद कर रहा था जिसने जुलाई 2024 में बडनोटा में सेना के काफिले पर हमला किया था. इसमें चार जवान शहीद हुए थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







