
महीने में 50 km दौड़ लगाओ और फुल Bonus पाओ, कंपनी का अनोखा ऑफर
AajTak
अपने 100 कर्मचारियों के बीच एक हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए चीन की एक पेपर कंपनी ने अनोखा ऑफर निकाला है. इसके तहत यदि कोई कर्मचारी प्रति माह 50 किमी दौड़ता है तो वह फुल मंथली बोनस के लिए पात्र होगा.
आम तौर पर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को उसके परफोर्मेंस के आधार पर बोनस देती है. कई बार कंपनियों में टारगेट पूरा कर लेने पर भी बोनस देने के नियम होते हैं. लेकिन हाल में चीन के ग्वानडोंग प्रांत में एक पेपर कंपनी dongpo ने तो अपने कर्मचारियों के लिए अजीब ही प्रावधान निकाला है. ये एथलेटिक एक्टिविटी बेस्ड है.
'हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है' अपने 100 कर्मचारियों के बीच एक हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए, प्रबंधन ने उनके द्वारा की गई एक्सरसाइज के आधार पर उन्हें बोनस देने का फैसला किया है. उदाहरण के लिए, यदि कोई कर्मचारी प्रति माह 50 किमी दौड़ता है तो वह फुल मंथली बोनस के लिए पात्र होगा. उन्हें 40 किमी दौड़ने पर 60 प्रतिशत और 30 किमी दौड़ने पर 30 प्रतिशत बोनस मिलेगा. वहीं कर्मचारियों को 30% अधिक बोनस मिलेगा यदि वे एक महीने में 100 किमी से अधिक दौड़ें.
फोन पर ट्रैक होती है एक्टिविटी
डोंगपो पेपर के बॉस लिन झियोंग ने कहा, मेरा बिजनेस केवल तभी टिक सकता है जब मेरे कर्मचारी स्वस्थ हों. उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले तीन साल अपने कर्मचारियों को खेल और फिटनेस का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करने में बिताए हैं. हर कर्मचारी द्वारा दौड़ी गई दूरी को उनके फोन पर एक ऐप द्वारा ट्रैक किया जाता है. ये एप माउनटेन हाइकिंग और तेज गति से चलने जैसी गतिविधियों को भी ध्यान में रखता है लिन ज़िहियोंग खुद भी फिटनेस फ्रीक हैं.
'कर्मचारियों में भेदभाव हो सकता है'
चीनी मीडिया के अनुसार, डोंगपो पेपर के कर्मचारी नए बोनस स्ट्रक्चर से बेहद खुश हैं. उनका दावा है कि कंपनी अब उन्हें एक तीर से दो निशाने लगाने में मदद कर रही है. अब वो स्वस्थ भी रहेंगे और इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलेंगे. कंपनी की इस नई नीति को आम तौर पर ऑनलाइन पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन कुछ का मानना है कि इससे भेदभाव हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










