
महिला से रेप, सरकारी नौकरी का झांसा और लोगों से लाखों की ठगी... दिल्ली में फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल की ऐसे खुली पोल
AajTak
दिल्ली में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी खुद को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताता था. उसने एक परिवार से 8 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है. उसकी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सुमित सिंह के रूप में हुई है.
दिल्ली में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी खुद को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताता था. उसने एक परिवार से 8 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है. उसकी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सुमित सिंह के रूप में हुई है. उसने सेना के फर्जी दस्तावेज बनाए, लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहनी और पीड़ितों को गुमराह करने के लिए बैज और रबर स्टैंप का इस्तेमाल किया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुमित सिंह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई संगीन मामलों में भी शामिल रहा है. इसमें लखनऊ में बलात्कार, धोखाधड़ी का मामला और हरदोई में जालसाजी का मामला शामिल है. मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला आरोपी सेना के कैंटीन का कार्ड भी हासिल कर चुका था. यहां तक कि रक्षा मंत्रालय के तहत फर्जी भर्ती पत्र भी जारी कर चुका था. महिला वकील की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
उन्होंने आगे बताया, "महिला ने आरोप लगाया है कि सुमित सिंह ने जुलाई 2024 में खुद को सेना अधिकारी के रूप में पेश किया. उसे सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) में कानूनी पद दिलाने का वादा किया था. उसने उसके भाई और पिता को भी इसी तरह की नौकरी की पेशकश की थी. इसके बाद भर्ती की औपचारिकताओं के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली.'' आरोपी ने आवेदन शुल्क, मेस शुल्क, वर्दी किट और अन्य खर्चों के लिए 8 लाख रुपए ले लिए थे.
आरोपी ने झूठे बहाने से शिकायतकर्ता से 1.6 लाख रुपए का मोबाइल फोन भी ले लिया. पुलिस ने कहा कि सुमित सिंह ने भर्ती पत्रों में हेराफेरी की, झूठी पहचान का इस्तेमाल किया और शिकायतकर्ता पर शादी करने का दबाव भी बनाया. उसकी धोखाधड़ी तब सामने आई जब पीड़ितों ने उसके दावों की दोबारा जांच की और उसके द्वारा दिए गए दस्तावेजों में विसंगतियां पाईं. पुलिस ने आरोपी को बिंदापुर में किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उससे भारतीय सेना की दो नकली रबर स्टैम्प, चार लेफ्टिनेंट कर्नल बैज वाली एक सैन्य वर्दी, एक कैंटीन कार्ड, तीन नकली भर्ती पत्र और ठगी के पैसे से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने इन पीड़ितों के अलावा किसी और को तो अपना शिकार नहीं बनाया है?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








