
महिला सुरक्षा के लिए 1 महीने में दिल्ली के Subway होंगे दुरुस्त, कमी मिलने पर नपेंगे अफसर
AajTak
दिल्ली में कई ऐसे सबवे हैं जिनके खुले रहने की टाइमिंग होती है यह सबवे सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक खुले रहते हैं और उसके बाद बंद कर दिए जाते हैं. सबवे का सुरक्षा सिस्टम ठीक होने के बाद उन्हें 24 घंटे खोले जाने पर भी विचार होगा.
दिल्ली के PWD मंत्री ने अधिकारियों को एक महीने के अंदर दिल्ली के सभी सब-वे सुधारने के आदेश दिए हैं. मंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के सभी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की सचिवालय में एक बैठक की और सबवे की हालत सुधारने के निर्देश दिए. पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इंजीनियर को जून महीने तक का टारगेट दिया है.
दिल्ली के सबवे का महिला सुरक्षा के लिहाज से बदलाव किया जाएगा :
1. साफ सफाई
2. प्रॉपर मेन्टेनेन्स
3. प्रॉपर लाइट्स लगेंगी
4. सुरक्षा गार्ड्स लगाए जाएंगे ताकि महिलाओं और बुजुर्गो के साथ बदतमीजी या तोड़फोड़ को रोक सकें

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










