
महिला साइकलिस्ट को लगा जीत लिया गोल्ड, सच पता चला तो रोने लगीं
AajTak
नीदरलैंड की महिला साइकलिस्ट Annemiek van Vleuten को टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कुछ बेहद नाटकीय क्षणों से गुजरना पड़ा. दरअसल वेन व्ल्युटन को फिनिश लाइन क्रॉस करने के बाद लगा कि वे गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने इसी खुशी में हवा में हाथ उठा दिए थे लेकिन कुछ मिनटों बाद जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वे इमोशनल हो गईं.
नीदरलैंड की महिला साइकलिस्ट Annemiek van Vleuten को टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कुछ बेहद नाटकीय क्षणों से गुजरना पड़ा. दरअसल वेन व्ल्युटन को फिनिश लाइन क्रॉस करने के बाद लगा कि वे गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने इसी खुशी में हवा में हाथ उठा दिए थे लेकिन कुछ मिनटों बाद जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वे इमोशनल हो गईं. (फोटो क्रेडिट: Getty images) वेन व्ल्युटन की ये खुशी मायूसी में बदल गई जब उन्होंने देखा कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड नहीं बल्कि सिल्वर मेडल जीता है. उन्हें एहसास नहीं हुआ कि उनसे एक मिनट और 15 सेकेंड्स पहले ऑस्ट्रिया की Anna Kiesenhofer रेस पूरी कर चुकी हैं. ये डच खिलाड़ी इसके चलते इतना निराश हुई कि रेस खत्म करने के बाद वे काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. (फोटो क्रेडिट: Getty images) बता दें कि ओलंपिक रेसों में खिलाड़ियों के पास रेडियो का असिस्टेंस नहीं होता है जैसा कि आमतौर पर प्रोफेशनल रेसों में देखने को मिलता है. यही कारण है कि कई बार खिलाड़ियों के लिए ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि वे रेस में कौन सी पोजीशन पर मौजूद हैं. ऐसा ही कुछ नीदरलैंड की इस मशहूर खिलाड़ी के साथ हुआ.(फोटो क्रेडिट: Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










