
महिला शिक्षकों से हेडमास्टर ने की बदतमीजी, चोरी छिपे बनाए वीडियो, विरोध किया तो की पत्थरबाजी
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों के साथ बदतमीजी कर दी. जब महिला शिक्षकों ने विरोध किया तो हेडमास्टर ने हंगामा कर उन पर पत्थरबाजी कर दी. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.
यूपी के बरेली में हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों के साथ बदतमीजी कर दी. आरोप यह भी है कि हेडमास्टर महिला शिक्षकों के चोरी छिपे वीडियो बनाता था. इसका विरोध करने पर हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों पर पत्थरबाजी की. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. यह मामला फरीदपुर के प्राइमरी स्कूल का है. बरेली के बीएसए ने प्रधानाध्यापक रशीद को सस्पेंड कर दिया है. वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है.
यहां देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार, बरेली के फरीदपुर कस्बे के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों के साथ बदतमीजी कर दी थी. यह मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया. आरोप है कि हेडमास्टर महिला शिक्षकों के चोरी छिपे वीडियो बनाता है. जब महिला शिक्षकों ने विरोध किया तो आरोपी ने भड़क गए. हेडमास्टर हाथापाई पर उतारू हो गए और उसने महिला शिक्षकों पर पथराव कर दिया. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले की शिकायत बीएसए से की गई, जिसकी जांच में घटना और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी हेडमास्टर रशीद को सस्पेंड कर दिया गया.
आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है. मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने कहा कि फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर ने अपने साथी अध्यापक और महिला अध्यापक के विरुद्ध फोटो खींचने और उन पर पत्थर फेंकने की घटनाएं की हैं. जांच के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है. फरीदपुर थाने में एनसीआर दर्ज करा दी गई है, और भी कार्रवाई की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










