
महिला मित्र ने बात करने से किया मना तो चाकू से किया हमला...खून बहता देख खुद की भी काटी गर्दन
AajTak
मुंबई के भांडुप इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर इसलिए चाकू से हमला कर दिया, क्योंकि उसने बात करने से इनकार कर दिया था. वहीं, आरोपी ने इसके बाद खुद की भी गर्दन चाकू से काट ली. फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.
मुंबई के भांडुप इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद खुद की गर्दन भी चाकू से काट ली. बताया जाता है कि व्यक्ति ने महिला मित्र पर हमला इसलिए किया, क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का इलाज मुलुंड जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार में कोचिंग से लौट रही छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर चापड़ से किया हमला
पांच वर्षों से थे दोनों रिलेशनशिप में
भांडुप पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 109 (हत्या का प्रयास), 118(1) (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 118(2) (खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(ए) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: नक्सली कमांडर हिडमा के गांव में पुलिस कैंप पर हमला, सुरक्षा बलों ने की जवाबी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने 15 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय बहन के साथ रहती है. वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. 2016 में उसके पति की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे. कुछ मुद्दों के कारण महिला ने भगने से बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे वह गुस्से में था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








