
महिला फ्री में घर लाई सेकंड हैंड सोफा, अंदर से निकले 28 लाख रुपये!
AajTak
ऑनलाइन मंगवाए सेकेंड हैंड सोफे की जांच के दौरान कुशन से महिला को 28 लाख रुपए मिल गए. जिसके बाद उन्होंने सोफे के पुराने मालिक को फोन कर इसके बारे में बता दिया.
महिला ने ऑनलाइन एक सेकंड हैंड सोफा मंगवाया. लेकिन घर पहुंचने के बाद सामान की जांच के दौरान हैरान करने वाला वाकया हुआ. दरअसल, सोफा के एक कुशन से उन्हें करीब 28 लाख रुपए मिल गए.
मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. विक्की उमोडु नाम की एक महिला अपने नए घर के लिए ऑनलाइन फर्नीचर ढूंढ रही थी. एक वेबसाइट पर उन्हें दो सोफा और एक मैचिंग चेयर दिखा. वेबसाइट पर यह फ्री में अवेलेबल था.
उमोडु ने कहा- मुझे लगा है कि यह फेक होगा, लेकिन मैंने कॉल करने का फैसला किया. फ्री में फर्नीचर दे रहे फैमिली ने बताया कि हाल ही में उनके एक करीबी की मौत हो गई है. इसलिए हम प्रॉपर्टी की सभी चीजों को हटा रहे हैं.
उमोडु ने आगे कहा- मैं हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुई हूं, और यहां कई सामान नहीं हैं. मैं बहुत एक्साइटेड थी, इसलिए मैंने उस सोफा को ले लिया. सोफा जब घर पहुंचा तो वह उसकी जांच करने लगीं. इसी दौरान कुशन में कुछ मिला.
उमोडु ने इसके बारे में बताते हुए कहा- मुझे लगा वह एक हीट पैड है. फिर उन्होंने कुशन का चेन खोला तो वह हैरान रह गई. उसमें कई एनवेलप थे. जिसमें कैश में हजारों डॉलर भरे हुए थे. फैमिली ने बताया कि उसमें करीब 28 लाख रुपए थे.
उमोडु ने कहा कि पैसे मिलने के बाद मैंने तुरंत उस फैमिली को कॉल किया, जिन्होंने हमें फर्नीचर दिया था और उन्हें पैसे लौटा दिए. उमोडु ने आगे कहा- भगवान मुझ पर और मेरे बच्चों पर बहुत महरबान रहे हैं, वह सब जिंदा हैं और अच्छे हैं. मेरे तीन खूबसूरत ग्रैंडचिल्ड्रन भी हैं, तो अब मैं भगवान से और क्या मांगूं?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










