
महिला प्रिंसिपल-टीचर ने स्कूल में बनाए संबंध, दोनों बर्खास्त
AajTak
पहले महिला प्रिंसिपल ने टीचर पर कुछ आरोप लगाए. बदले में टीचर ने ऐसा खुलासा कर दिया कि लोग हैरान रह गए. उसने बताया कि प्रिंसिपल उसके साथ कई सालों से रिलेशन में है. उसकी पत्नी भी इस बारे में जानती थी. उसने ही उन्हें मिलवाया था.
एक महिला प्रिंसिपल और पुरुष टीचर ने स्कूल में संबंध बनाए. ऐसा उन्होंने कई बार किया. बाद में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होने पर मामले का खुलासा हुआ. अब दोनों पर कार्रवाई की गई है और नौकरी से निकाल दिया गया है. प्रिंसिपल का नाम डाना सीमंस है, जबकि टीचर का नाम चार्ल्स है. पहले सीमंस ने चार्ल्स पर जासूसी के आरोप लगाए थे. सीमंस को इस बात की चिंता थी कि चार्ल्स ने बैंक्स काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के उन डिटेल्स तक पहुंच बना ली है जो गोपनीय थे. लेकिन बदले में चार्ल्स ने खुलासा कर दिया कि वो और सीमंस कई वर्षों से रिलेशन में हैं.
असल में प्रिंसिपल को शक हुआ कि टीचर उसके ऑफिस की गोपनीय जानकारियां जुटा रहा है. इसके बाद उसने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत कर दी. बदले में टीचर ने सनसनीखेज खुलासा कर सबको चौंका दिया. यह मामला जॉर्जिया का है.
चार्ल्स ने इसे साबित करने के लिए सीमंस के साथ अपनी कई इंटीमेट तस्वीरें भी साझा कीं. कथित तौर पर चार्ल्स की पत्नी को भी इस बारे में पता था. उसने ही उन दोनों को मिलवाया था. यहां तक कि पत्नी ने सीमंस और चार्ल्स को संबंध बनाते हुए देखा भी था. चार्ल्स की पत्नी ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसके पति को प्रमोशन का लालच दिया था.
WSBTV के अनुसार, शुरू में सीमंस ने चार्ल्स के साथ सिर्फ दोस्ती होने का दावा किया था. लेकिन जांच के दौरान उसने फिजिकल रिलेशन होने की बात भी कबूल ली. सीमंस ने बताया कि चार्ल्स की पत्नी ने उनकी मुलाकात करवाई थी.
स्कूल की जांच टीम ने कही ये बात
आखिर में स्कूल की जांच टीम ने निष्कर्ष निकाला कि प्रिंसिपल और टीचर के बीच संबंध थे और यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. स्कूल बोर्ड ने कहा कि सीमंस और चार्ल्स अब छात्रों को नहीं पढ़ा रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








