
महिला ने लॉटरी में जीते 190 करोड़ रुपये, पर एक गलती से फंस गए पूरे पैसे
AajTak
महिला को पहले पता नहीं चल पाया कि वह यह लॉटरी जीत चुकी है. जब उसे पता चला तो आनन-फानन में लॉटरी के पैसे लेने पहुंच गई. लेकिन यहां जो हुआ उससे कंपनी दुविधा में पड़ गई.
लॉटरी का खेल भी गजब का खेल है. अगर किस्मत साथ दे गई तो कोई भी फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है. एक महिला के साथ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब वह लॉटरी जीत चुकी थी. वह 190 करोड़ की लॉटरी जीत चुकी थी लेकिन एक गलती से उसे एक भी पैसा नहीं मिला. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images दरअसल, यह मामला अमेरिका के कैर्लिफोर्निया का है. यहां की एक महिला ने लॉटरी टिकट खरीदा था. बीते नवंबर में खरीदे इस टिकट पर 26 मिलियन डॉलर (करीब 190 करोड़ रुपये) का इनाम निकल आया. अभी हाल ही में पैसे लेने की आखिरी तारीख थी, लेकिन कोई इस लॉटरी पर दावा करने ही नहीं पहुंचा. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images सीबीएस न्यूज के मुताबिक, महिला को पहले पता नहीं चल पाया कि वह यह लॉटरी जीत चुकी है. जब उसे पता चला तो आनन-फानन में लॉटरी के पैसे लेने पहुंच गई. लेकिन यहां जो हुआ उससे ना सिर्फ लॉटरी निकालने वाली कंपनी दुविधा में पड़ गई बल्कि वहां के अधिकारी भी हैरान रह गए. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










