
महिला ने रहने के लिए मांगा घर, पुरुषों ने भेजे अश्लील मैसेज, कहा- शादी कर लो
AajTak
एक महिला ने फेसबुक पर इस उम्मीद के साथ एक पोस्ट किया था कि उसे कुछ लोग मदद करें. लेकिन इसके बदले पुरुषों ने उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया और अश्लील मैसेज भी भेजे.
एक महिला को अपना देश छोड़ना पड़ा और वह ब्रिटेन में एक ठिकाने की तलाश कर रही थीं. लेकिन इस दौरान उन्हें घर के ऑफर की जगह अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज मिलने लगे. कई पुरुषों ने उन्हें घर पाने के लिए शादी करने की बात कही. महिला ने अब अपनी आपबीती सुनाई है.
'द सन' के मुताबिक, जूलिया स्कूबेंको (30) को युद्ध की वजह से ब्रिटेन छोड़ना पड़ा है. जूलिया बिजनेस वुमन हैं. अपने देश में वह सफाई का काम करने वाली एक कंपनी चला रही थीं.
जूलिया ने बताया कि वह ब्रिटेन में रहने के लिए घर की तलाश कर रही थीं. लेकिन जिस तरह के अनुभव का उन्हें सामना करना पड़ा, उससे वह बुरी तरह हिल गईं. ब्रिटेन के पुरुषों ने उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे. कुछ लोगों ने शादी का ऑफर भी दिया.
दरअसल, उन्होंने फेसबुक पर अपील पोस्ट की थी कि उन्हें रहने का सुरक्षित ठिकाना चाहिए. पर बदले में ब्रिटेन के पुरुषों ने उन्हें 'अनैतिक' मैसेज भेजने शुरू कर दिए.
जूलिया ने यह भी बताया था कि उन्होंने पहले कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें ब्रिटेन आना पड़ेगा. 18 हजार लोगों के ग्रुप में उन्होंने अपनी स्टोरी शेयर की थी.
डेलीमेल से बात करते हुए जूलिया ने बताया- 'मैंने एक शख्स से कहा कि मैं केवल घर की इच्छुक हूं, जहां महिलाएं रह रही हों'. वहीं जूलिया ने खुद के साथ हुए अनुभव के बाद अपने देश की लड़कियों के लिए चिंता व्यक्त की है. हालांकि, पुरुषों के अजीबोगरीब मैसेज मिलने के बाद उन्हें एक मेजबान ने रहने के लिए जगह भी दे दी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










