
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, देवर को दिए थे 50 हजार, फोन से खुला कत्ल का राज
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कत्ल के 1 साल पुराने मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और महिला के बहन के देवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक महिला का अफेयर चल रहा था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कत्ल के 1 साल पुराने मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और महिला के बहन के देवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक महिला का अफेयर चल रहा था, इसलिए उसने अपने पति की सुपारी देकर हत्या करा दी थी. एक साल पुराना कत्ल का यह केस कभी खुलता ही नहीं अगर क्राइम ब्रांच भगोड़े की तलाश में दिल्ली के अलीपुर न पहुंचती.
दरअसल दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच भगोड़ों की तलाश के लिए एक टीम बना रखी है. पुलिस की टीम कोर्ट से भगोड़ा घोषित प्रीतम प्रकाश की तलाश में थी. करीब एक साल से प्रीतम का कोई पता नही था. ट्रक लूट के 10 के करीब केस प्रीतम के खिलाफ दर्ज थे, उन्हीं में से एक केस में प्रीतम को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था.
मोबाइल फोन से पकड़ में आया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद प्रीतम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. तभी 30 जुलाई के आसपास प्रीतम का मोबाइल फोन अचानक से ऑन हो गया. मोबाइल हैंडसेट तो पुराना था, लेकिन सिम नया था. मोबाइल फ़ोन एक्टिव होने के साथ ही दिल्ली पुलिस भी एक्टिव हो गई और फोन को ट्रैक करते-करते दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अलीपुर इलाके में पहुंची और वहां से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया.
रोहित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जिसके पास से प्रीतम का फोन मिला उसने अपना नाम रोहित बताया. रोहित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह फोन तो प्रीतम का है. रोहित ने पुलिस को बताया कि प्रीतम की 1 साल पहले हत्या कर दी गई और साजिश उसने और प्रीतम की पत्नी सोनिया ने मिलकर रची थी.
प्रीतम को रास्ते से हटाने की साजिश रोहित की बात सुन पुलिस ने जांच को नए एंगल से शुरू किया. अब जांच के दायरे में प्रीतम की पत्नी भी शामिल थी. जब पुलिस ने प्रीतम की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो प्रीतम की पत्नी ने बताया की उसका और रोहित का अफेयर चल रहा था. दोनों ने मिलकर प्रीतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी.
ऐसे रची हत्या की प्लानिंग साजिश के तहत 5 जुलाई 2024 को प्रीतम की पत्नी सोनिया उसे लेकर सोनीपत गई. वहां पर सोनिया ने अपनी बहन के देवर विजय को 50 हजार की सुपारी दी थी. साजिश के तहत विजय ने 5 जुलाई की रात प्रीतम को शराब पिलाई और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






