
महिला ने पुराने सोफा कवर से बनाई शानदार ड्रेस, एक यूजर ने कहा- 'वर्साचे जैसी', वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने पुराने सोफे के कवर को शानदार ड्रेस में बदल दिया है. इस अनोखी क्रिएटिविटी ने इंटरनेट पर सभी को हैरान कर दिया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने पुराने सोफे कवर से ऐसी ड्रेस बनाई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- "ये तो वर्साचे जैसी लग रही है!"वीडियो शेयर करने वाली इस महिला का नाम रेचल डी'क्रूज़ है, जिन्होंने अपने thateclecticone इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.
बैकलेस और स्टाइलिश ड्रेस की हो रही तारीफ रेचल ने वीडियो में बताया कि "अगर आपको ये कवर याद है, तो शायद आपके घर में भी ऐसा ही सोफा रहा होगा. मेरे पास दो थे, तो सोचा– क्यों न इससे ड्रेस बना लूं?"लेकिन, इस ड्रेस को बनाने में काफी ज्यादा समय लग लगा. कपड़ा इतना मोटा था कि मेरी सिलाई मशीन ने काम करने से मना कर दिया. रेचल ने आगे बताया कि आखिरकार जब ड्रेस बनी, तो सब देखते रह गए! यह एक बैकलेस और स्टाइलिश ड्रेस थी.
'मैं बहुत कुछ अपसाइकल करती हूं' महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा- तो बात यह है... मैं बहुत कुछ अपसाइकल करती हूं. और जबकि मुझे व्यक्तिगत रूप से मैं जो कुछ भी बनाती हूं उससे प्यार है (क्योंकि मैं उसे पूरे दिल से पहनती हूं), मुझे पता है कि कभी-कभी मेरी शैली आप में से कुछ लोगों को थोड़ी अलग लग सकती है और यह बिल्कुल ठीक है. इसलिए मैं एक नई सीरीज शुरू कर रही हूं: आर्ट ऑफ फैशन. हर एपिसोड में, आपको यह तय करना होता है कि यह कला है या फैशन?
महिला ने आगे लिखा- अगर आपको लगता है कि यह फैशन है, तो शायद आप इसे पहनेंगे भी. अगर आपको लगता है कि यह कला है, तो शायद आप नहीं पहनेंगे...लेकिन फिर भी आप इसकी सराहना करेंगे. क्योंकि हर चीज खूबसूरत होने के लिए उससे जुड़ी हुई हो, यह जरूरी नहीं. कभी- कभी इसे सिर्फ ,देखा जाना चाहिए, पहना नहीं जाना चाहिए और मुझे दोनों से कोई दिक्कत नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट सोशल मीडिया पर लोग रेचल की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा- ये तो सीधा वर्साचे जैसा डिज़ाइन लग रहा है. एक और ने कहा- बचपन से देखा गया सबसे भद्दा कपड़ा अब सबसे खूबसूरत ड्रेस बन गया. catherinedayal नाम की यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही शानदार है, लेकिन एक और बात. क्या किसी को पता है कि मैं इस तरह के सोफा कवर कहां से खरीद सकती हूं? अपनी मां के लिए ढूंढ रही हूं.
iramishra10 नाम की यूजर ने लिखा- ये वीडियो मम्मी को भेज रही हूं और गाली खाने ले लिए तैयार भी हो रही हूं. आपने बहुत अच्छा काम किया लेकिन मेरी मां अपने प्यारे सोफा कवर का उपयोग करने के लिए मुझे मार डालेगी. dharviii3 नाम के यूजर ने लिखा- अब समय आ गया है कि आप एक ब्रांड शुरू करें. blogft.kk नाम के यूजर ने लिखा- मैंने यह कर दिया.. अब मैं घर के गेट के सामने बैठी हूं.. मां ने मुझे उसे वापस ठीक करने के लिए कहा है.. कृपया इसे ठीक करने के लिए रिवर्स वीडियो अपलोड करें.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








