
महिला ने टिशू पेपर से बनाया ऐसा गजरा, देखकर आपके लिए यकीन करना होगा मुश्किल
AajTak
सुरेखा पिल्लई नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपनी टाइमलाइन पर खूबसूरत गजरों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उनकी मां ने टिशू पेपर के जरिए बनाई थीं. पहली नजर में देखकर आपको पक्का लगेगा कि उन मालाओं को असली फूलों से बनाया गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं ये एक बार उस महिला की मां ने साबित कर दिया.
आमतौर पर महिलाओं को बालों में गजरा (सफेद फूलों की माला) लगाना बेहद पसंद होता है. लेकिन एक मां ने अपनी बेटी के लिए जो स्पेशल गजरा बनाया उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. वो गजरा टिशू पेपर से बनाई गई जिसे देखकर आपके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा कि वो असली गजरा नहीं है. इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. सुरेखा पिल्लई नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपनी टाइमलाइन पर खूबसूरत गजरों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उनकी मां ने टिशू पेपर के जरिए बनाई थीं. पहली नजर में देखकर आपको पक्का लगेगा कि उन मालाओं को असली फूलों से बनाया गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं ये एक बार उस महिला की मां ने साबित कर दिया. सुरेखा पिल्लई ने टिशू पेपर से गजरा बनाने के लिए अपनी मां की तारीफ करते हुए लिखा, "मेरी मां ने इसे मेरे लिए बनाया (टिशू पेपर से) पोस्ट में, जो तस्वीरें सुरेखा ने शेयर की है उसमें वो सुंदर कुर्ता सेट, चांदी के झुमके और बिंदी पहने, गजरा को बालों में लगाए हुए दिख रही हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










