
महिला ने 'जासूसी' कर पति की खोली पोल, दूसरी पत्नी का यूं लगाया पता
AajTak
पति के झूठ का पर्दाफाश तब हुआ जब मारिया उसके फोन को लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट कर रही थी. इसी बीच उसने पति के फेसबुक पर उसके पहले परिवार की तस्वीरें देखीं और पता चला कि उसने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था और उसकी 23 साल की एक बेटी है.
एक महिला को उस वक्त झटका लगा जब, शादी के कई साल बीत जाने के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है. पति उसे कई सालों से धोखा दे रहा था. पति की गलती से चोरी जिस तरीके से पकड़ी गई वो भी काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं पूरा मामला.. (सभी फोटो सांकेतिक- क्रेडिट: गेटी) दरअसल, लंदन की मारिया गुइलेन गार्सिया (Maria Guillen Garcia) नाम की महिला को शक था कि उसका पति टॉम मैककेबे (Tom McCabe) उसके साथ ईमानदार नहीं है. महिला का शक तब और गहरा हो गया जब उसने पति के फोन पर दूसरे के परिवार की तस्वीरें देख लीं. यहीं से 'जासूसी' का सिलसिला शुरू हुआ. The Sun News के मुताबिक, मारिया ने कहा कि मैककेबे से वह 2009 में मिली थी. नौ महीने की जान- पहचान के बाद उससे शादी कर ली. लेकिन जब वह शादी रजिस्टर कराने ऑफिस पहुंची तो दूल्हा (मैककेबे) गायब था. बाद में पूछने पर उसने कहा, "मुझे बस तुम्हारे लिए कुछ फूल लाने थे, इसीलिए बाहर गया था."
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











