
महिला ने कैसे 2 हजार रुपये में 30 करोड़ का घर अपने नाम कर लिया?
AajTak
एक महिला अचानक 30 करोड़ रुपये के आलीशान घर की मालकिन बन गई. वो भी महज दो हजार रुपये में. खुद महिला ने इस बारे में खुलासा किया है.
एक महिला की किस्मत रातोंरात बदल गई. वो अचानक 30 करोड़ रुपये के आलीशान घर की मालकिन बन गई. वो भी महज दो हजार रुपये में. हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर 59 साल की ये महिला बतौर फोस्टर मदर दूसरे के घर में काम करती थी. फोस्टर यानी दूसरे के बच्चों को पालना.
महिला का नाम कैथरीन कारवाडाइन (Catherine Carwadine) है. ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ सर्विस (NHS Worker) से रिटायर होने के बाद उन्होंने फोस्टर मदर बनने का फैसला किया. खुद कैथरीन के पांच बच्चे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने दूसरों के बच्चों की देखरेख का काम शुरू किया. हालांकि, एक दिन कैथरीन की किस्मत ऐसी चमकी एक झटके में वो करोड़पति बन गईं.
2 हजार में मिला 30 करोड़ का घर
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, कैथरीन अपने पति क्रिस और पांच बच्चों के साथ छोटे से घर में रहती थीं. हाल ही में वैलेंटाइन डे पर उन्होंने 20 पाउंड (करीब दो हजार रुपये) में Raffle लॉटरी का टिकट खरीद लिया. हालांकि, कैथरीन को अंदाजा भी नहीं था लकी ड्रॉ में उनकी लॉटरी लगेगी. लेकिन एक अप्रैल को जब उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी लग गई है और उन्होंने 3 मिलियन पाउंड (करीब 30 करोड़ रुपये) एक आलीशान घर (Omaze House) जीत लिया है, तो कैथरीन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
शुरू में तो कैथरीन को लगा कोई फोन कर उन्हें अप्रैल फूल बना रहा है. लेकिन बाद में जांच-पड़ताल करने के बाद कैथरीन के इनाम जीतने की बात सही निकली. खुद लॉटरी ऑफिसर ने भी कैथरीन और उनके पति से संपर्क कर उन्हें ये खुशखबरी दी. उस दिन को याद करते हुए कैथरीन कहती हैं कि हमें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे जश्न मनाया जाए क्योंकि हम हैरान थे. उस रात खुशी के मारे हम सो भी नहीं पाए थे.
बेहद आलीशान है इनाम में मिला घर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










