
महिला ने अश्वेत युवक को गले लगाया, तस्वीर पर क्यों भड़क गए कुछ लोग?
AajTak
20 वर्षीय रेडक्रॉस वालंटियर लूना, सेनेगल के एक प्रवासी को सांत्वना देती नजर आईं. उसने प्रवासी को गले लगाया. तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लूना के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां शुरू हो गईं.
एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें स्पेन की एक 20 वर्षीय वालंटियर एक प्रवासी को सांत्वना देते हुए उसको गले लगा रही है. लेकिन यह तस्वीर स्पेन के ही कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. इसके बाद उस वालंटियर को सोशल मीडिया पर शर्मनाक धमकियां मिलने लगीं. Photo: twitter/BernatArmangue दरअसल, यह तस्वीर स्पेन के ही सेउटा की है. यहां समुद्र किनारे स्पेन की 20 वर्षीय रेडक्रॉस वालंटियर लूना, सेनेगल के एक प्रवासी को सांत्वना देती नजर आईं. उसने प्रवासी को गले लगाया, गले लगाने की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लूना के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां शुरू हो गईं. Photo: Luna Reyes_FB 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन की दक्षिणपंथी पार्टी के समर्थकों ने उन्हें निशाना बनाया क्योंकि वह एक अश्वेत शख्स था. हालांकि लूना ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कहा कि वह रो रहा था, मैंने अपना हाथ बढ़ाया और उसने मुझे गले लगाया. लूना ने बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम भी नहीं जानती, केवल यह कि वह सेनेगल से आया था. Photo: Luna Reyes_FB
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










