
महिला दिवस पर अच्छी पहल, पांच एकड़ में 1100 बेटियां ने किया पौधारोपण
AajTak
महिला दिवस के मौके पर हरियाणा के सोनीपत जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने एक अनूठी पहल की. 10 एकड़ जमीन पर महिलाओं और बेटियों ने एक ऑक्सीजन बाग की शुरुआत की है. बाग में भारतीय प्रजाति के पौधों के साथ-साथ औषधि युक्त 51 तरह के पौधे रोपित किए गए हैं. विश्व महिला दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए एक संदेश सोनीपत की महिलाओं ने दिया है.
देश को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण मित्र परिवार ने महिला दिवस के मौके पर अनूठी पहल की शुरूआत की है. गांव बलिकुतुबपुर की जमीन पर जिले की 1100 बेटियाें ने अपने हाथों से पौधेरोपण किए हैं. बाग में भारतीय प्रजाति के पौधों के साथ-साथ औषधि युक्त 51 तरह के पौधे रोपित किए गए हैं. विश्व महिला दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए एक संदेश सोनीपत की महिलाओं ने दिया है.
इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र दून ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गांव में बेटियों और महिलाओं द्वारा आज 11 सौ पौधे लगाकर ऑक्सीजन बाग की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि इस मौके पर पर्यावरण को बचाने के महिलाओं की भागीदारी को और भी मजबूती मिली है. इसका पूरा श्रेय ट्री मैन देवेंद्र सूरा व उसकी टीम को जाता है. गांव के सरपंच ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए और मजबूती प्रदान की है. उन्होंने कहा कि हमें बदलाव लाने के लिए खुद से मजबूत होना पड़ेगा.
वही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पौधारोपण करने पहुंची छात्रा व सुमन देवी नाम की एक महिला ने बताया कि आज हमने यहां पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए एक मुहिम शुरुआत की है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








