
महिला टीचर ने 2 साल तक छात्र को अपने घर में छिपाकर रखा!
AajTak
एक लड़का 2 साल बाद अपने परिजनों के पास पहुंचा. वह नाराज होकर घर से चला गया था, फिर वह अपनी टीचर के घर में रहा. बता दें कि टीचर की बेटी, लड़के की गर्लफ्रेंड है. वहीं, पुलिस ने घर छोड़कर गए लड़के को दो साल तक ढूंंढने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रहीं.
महिला टीचर ने घर छोड़कर भागे छात्र को 2 साल तक अपने घर में छिपाकर रखा. लड़का अपने घर से महज 32 किलोमीटर की दूरी पर 2 साल तक छिपा रहा, लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी.
अचानक लड़के के गायब होने से उसके परिजन परेशान हो गए थे. पुलिस ने इस लड़के को ढूंढने की काफी मशक्कत की, लेकिन उनकी कोशिशें फेल साबित हुईं. लड़का जिस महिला टीचर के यहां छिपा हुआ था, वह उसकी गर्लफ्रेंड की मां भी हैं.
61 वर्षीय टीचर होल्गा कैस्टिलो ओलिवारेस कैलिफोर्निया (अमेरिका) में रहती हैं. उन्होंने माइकल रमीरेज को अपने घर में छिपाकर रखा था.
अंकल और आंटी के कड़े नियमों से परेशान हो गया था छात्र
जब रमीरेज घर से भागा था तो उसकी उम्र 15 साल थी. वह अंकल और आंटी के घर में रहता था. वह अंकल और आंटी के कड़े नियमों से परेशान हो गया था. अंकल ने 9 जून 2020 को माइकल के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
माइकल के गायब होते ही उसके आंटी-अंकल परेशान हो गए थे. लेकिन इन दो सालों के दौरान वह टीचर और उनके परिवार के साथ रहा, वहीं पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










