
महिला टीचर ने 15 साल के स्टूडेंट का किया यौन शोषण, सबके सामने आए भेजे गए मैसेज
AajTak
स्कूल में पढ़ने वाले एक 15 साल के बच्चे के साथ उसकी महिला टीचर ने जो किया, उससे सभी हैरत में पड़ गए. बच्चे का व्यवहार बदल गया था. वो काफी चुप रहने लगा. वो खुद को कमरे में बंद कर लिया करता था.
इस महिला टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया था. अब उसके फोन में ऐसे मैसेज मिले हैं, जो काफी परेशान करने वाले हैं. बच्चों के साथ महिला टीचर फोन पर जिस तरह बात किया करती थी, उसने सभी को हैरत में डाल दिया है. खासतौर पर बच्चों के माता पिता टेंशन में हैं.
38 साल की इस टीचर का नाम कैंडिस बार्बर है. उसे एक 15 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया था. इसके लिए उसे 2021 में छह साल और दो महीने की जेल की सजा हुई. अब उसके मैसेज सामने आए हैं. ये मैसेज टीचिंग वॉचडॉग पैनल ने देखे.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, वो बच्चों को धमकी देकर या चालाकी से अपने जाल में फंसाती थी. उन्हें और बेहतर बनाने का झांसा देकर उनके साथ शोषण करती थी. टीचर कैंडिस तीन बच्चों की मां है. वो अब भी खुद को बेगुनाह बता रही है.
उसने पैनल को भेजे एक नोट में लिखा, 'दोषी ठहराए जाने के बावजूद मैंने हमेशा यही कहा है कि मैं बेगुनाह हूं.' सुनवाई के दौरान जज ने इस नोट को घृणा से परे बताया. वहीं इस महिला टीचर की बात करें, तो वो ब्रिटने के प्रिंसेस रिसबोरो स्कूल में पढ़ाया करती थी. यहां उसकी नजर स्पोर्ट्स डे वाले दिन एक लड़के पर पड़ी. तभी से उसने बच्चे को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी.
बच्चे ने बताया कि उसका यौन शोषण 11 अक्टूबर, 2018 में हुआ था. इसके बाद वो बच्चे को फेल करने की धमकी देने लगी. बार्बर को दो मामलों में सजा सुनाई गई. उसे 2020 में पहले बच्चे को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने का दोषी पाया गया.
फिर मार्च 2021 में 16 साल से कम उम्र के बच्चे का साथ यौन गतिविधि करने का दोषी पाया गया. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कहा गया कि वो बच्चे को मुंह बंद रखने के लिए धमकी दिया करती थी. इन सबसे परेशान बच्चे के व्यवहार में बदलाव आने लगा. वो शांत रहता और खुद को कमरे में अकेला बंद कर लेता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










