
महिला टीचर ने 10वीं क्लास के स्टूडेंट संग कराया रोमांटिक फोटोशूट, वायरल Photos देख भड़के लोग
AajTak
टीचर ने एक एजुकेशनल टूर के दौरान अपने स्टूडेंट के साथ जिस तरह की तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, उसे लेकर उसकी काफी आलोचना हो रही है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
सोशल मीडिया पर स्टूडेंट और टीचर का रोमांटिक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है. इसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. लोग तस्वीरों को आपत्तिजनक बता रहे हैं. वहीं महिला टीचर सवालों के घेरे में है. वो कर्नाटक के चिंतामणि तालुक के एक गांव में सरकारी हाई स्कूल की हेडमास्टर है. टीचर ने एक एजुकेशनल टूर के दौरान अपने स्टूडेंट के साथ जिस तरह की तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, उसे लेकर उसकी काफी आलोचना हो रही है. तस्वीरें लीक होने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इनमें वो हाई स्कूल के अपने स्टूडेंट के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही है.
इसके साथ ही स्टूडेंट के माता पिता ने महिला टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. तस्वीरों में स्टूडेंट को कुर्ता और जींस पहने हुए देखा जा सकता है. जबकि टीचर ने साड़ी पहनी हुई है. किसी तस्वीर में उसने टीचर को किस की है, किसी में गोद में उठाया है, तो किसी में उसकी साड़ी पकड़ी हुई है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीचर पर कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है. उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर टूर के दौरान अपने फोन पर स्टूडेंट के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें ली हैं.
तस्वीरें सामने आने के बाद से टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग हो रही है. स्टूडेंट के माता पिता ने हैरानी जताई. जिसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज की गई. इसमें जांच की मांग की गई है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. अन्य बच्चों के माता पिता ने भी एजुकेशन सिस्टम में सुरक्षा और जवाबदेही के तहत कार्रवाई की मांग की. हैरानी की बात ये है कि ये इस तरह का ऐसा पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2022 में भी एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसमें टीचर भोजपुरी गाने 'पतली कमरिया मोरी' पर डांस करती दिख रही थी. उसने साड़ी पहनी थी. जबकि बैकग्राउंड में खड़े स्टूडेंट उसका डांस देख रहे थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










