
महिला टीचर को GOAT कहकर बुलाते थे छात्र, सच्चाई जान शिक्षिका की आंखों में आंसू आ गए!
AajTak
मैथ टीचर ने बताया कि वो कई दिनों तक कन्फ्यूज थी, क्योंकि छात्र उसे GOAT कहकर बुलाते थे. उसे लगा कि छात्र उसका मजाक उड़ा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर का पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में मैथ टीचर ने बताया कि वो कई दिनों तक कन्फ्यूज थी, क्योंकि छात्र उसे GOAT कहकर बुलाते थे. उसे लगा कि छात्र उसका मजाक उड़ा रहे हैं. लेकिन जब महिला टीचर को सच्चाई पता चली, तो वो भावुक हो गई. छात्रों को लेकर उसके मन में जो कन्फ्यूजन था वो दूर हो गया.
दरअसल, आठवीं की मैथ टीचर ने Reddit पर लिखा कि वो इस बात से काफी चिंतित थी कि उसके छात्र उसे GOAT कहकर बुलाते थे. काफी दिनों तक ये सिलसिला चलता रहा. इसके बाद उसने पता लगाने की ठानी कि आखिर छात्र 'बकरी' कहकर उसका मजाक क्यों उड़ाते हैं. टीचर ने GOAT को बकरी समझा था.
ऐसे में GOAT का अर्थ जानने के लिए टीचर ने इंटरनेट पर सर्च किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. सर्च में जो बात सामने आई, उसे जानकर महिला टीचर भावुक हो गई. यूजर्स ने भी उसे बताया कि छात्रों के GOAT कहने का अर्थ बकरी नहीं था. वो तो Greatest Of All Time को शॉर्ट में GOAT कह रहे थे. यानी टीचर की तारीफ कर रहे थे.
महिला टीचर की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- GOAT का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है. यह एक तारीफ है. छात्र ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को शॉर्ट में GOAT कहते थे. आपको इसे पॉजिटिव वे में लेना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है छात्रों को आपकी मैथ्स की क्लास काफी पंसद आई. इसीलिए वो आपकी तारीफ कर रहे थे.
टीचर की आंखों में आंसू आ गए
यूजर्स की प्रतिक्रिया पर महिला टीचर ने रिएक्ट किया. टीचर ने कहा- 'हे भगवान, मेरी आंखों में आंसू आ गए. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वे (छात्र) इस पूरे समय मेरी तारीफ कर रहे थे. इस पहेली को सुलझाने के लिए आप सभी यूजर्स का धन्यवाद.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










