
महिला टीचर की गर्लफ्रेंड संग फोटो हुई वायरल, स्कूल ने नौकरी से निकाला
AajTak
32 साल की एक महिला टीचर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को किस करती हुई नजर आ रही हैं. जैसे ही यह तस्वीर स्कूल वालों तक पहुंची उन पर एक्शन हो गया.
गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद एक महिला टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया. तस्वीर में वह गर्लफ्रेंड को किस करते हुए नजर आ रही हैं. इस घटना ने टीचर को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है. मामला अमेरिका के कोलोराडो का है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की मैगी बार्टन समलैंगिक (Gay) हैं. उन्होंने 2017 में एक कैथोलिक स्कूल में जॉइन किया था. इसी बीच बार्टन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को किस करती हुई नजर आ रही हैं. जैसे ही यह तस्वीर स्कूल वालों तक पहुंची तो उन पर एक्शन हो गया.
स्कूल प्रबंधन ने इसे मानकों का उल्लंघन करार दिया और बार्टन को जांच पूरी होने तक तक छुट्टी पर भेज दिया. बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. स्कूल प्रबंधन ने एक बयान में कहा- सभी शिक्षकों से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की अपेक्षा की जाती है, जिसमें यह आश्वासन दिया जाता है कि वे कैथोलिक चर्च की मान्यताओं के अनुरूप अपना जीवन व्यतीत करेंगे.
हालांकि, बार्टन का दावा है कि स्कूल ने टर्मिनेशन के साथ उनके साथ हुए अनुबंध को तोड़ दिया और उनका एक्शन भेदभाव पूर्ण है.
फिलहाल, बर्खास्तगी के बाद बार्टन को लोगों का समर्थन मिल रहा है. एक छात्र के माता-पिता GoFundMe पेज की स्थापना कर बार्टन के लिए फंड जुटा रहे हैं. चंद दिनों में ही 20 लाख रुपये से अधिक के राशि जुटा ली. अपने खिलाफ हुए एक्शन पर बार्टन ने कहा- यह भेदभाव है. मेरे पास इसके अलावा कोई दूसरा शब्द नहीं है. समलैंगिकता के कारण किसी को बर्खास्त किया जाना समझ से परे है.
वहीं, कोलोराडो स्थित LGBTQ ग्रुप ने भी बार्टन को सपोर्ट किया है. एक बयान में उन्होंने कहा- हम लोग बार्टन के साथ खड़े हैं. स्कूल के कदम से हमें निराशा हुई. LGBTQ समुदाय से भेदभाव करना सही नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










