
महिला जज पर वकील ने किए भद्दे कमेंट, मोबाइल पर भेजे मैसेज, FIR दर्ज
AajTak
Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में अधिवक्ता ने एक महिला सिविल जज पर भद्दे कमेंट कर दिए. इसके बाद महिला सिविल जज ने अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिला सिविल जज पर भद्दे कमेंट करने पर एक अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज कराई गई शिकायत में महिला सिविल जज ने अधिवक्ता पर भद्दे कमेंट और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सिविल जज ने कोतवाली में 354 (क) और 354 (ख) के तहत अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त सिविल जज के फोन पर अधिवक्ता हारून काफी समय से मैसेज भेज रहा था. महिला जज ने कई बार मैसेज भेजने को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन अधिवक्ता नहीं माना. इसके बाद सिविल जज ने हमीरपुर कोतवाली में अधिवक्ता हारून के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी.
जज के मोबाइल पर भेज रहा था आपत्तिजनक मैसेज
पुलिस के पास दर्ज कराई गई FIR में सिविल जज ने कहा है कि अधिवक्ता आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था. अब सिविल जज के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









