
महिला को हुई अजीबोगरीब बीमारी, इस डर से खुद को बंद कर लेती है और...
AajTak
इंग्लैंड की एक महिला को काफी अजीबोगरीब बीमारी है. इस कारण वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है और उसे दरवाजे में केबल लॉक लगाना पड़ता है. क्योंकि वो नींद में आने के बाद कुछ और ही बन जाती है.
इंग्लैंड के डेवोन की रहने वाली महिला को एक दुर्लभ और अजीब बीमारी है. इस कारण वह खुद को अकेले बेडरूम में केबल लॉक लगा कर बंद कर लेती है. फिर सोती है. महिला का कहना है कि उनके पति को इससे कोई आपत्ति नहीं है और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह 'रात में सो जाने के बाद एक बिल्कुल अलग व्यक्तित्व अपना लेती है.'
वह एक खुशहाल विवाहित मां है और एक दुर्लभ नींद की बीमारी से पीड़ित है. जब वह दोस्तों के साथ रहती है तो उसे रात में अपने कमरे में खुद को अच्छी तरह से बंद करना पड़ता है. ताकि, वो किसी कीमत पर बाहर नहीं निकल सके. महिला का कहना है कि वह 'रात में सो जाने के बाद एक बिल्कुल अलग कैरेक्टर में आ जाती है.
महिला नींद में बन जाती है कुछ और 50 वर्षीय महिला को एक दुर्लभ नींद के विकार का पता चला है. इस वजह से वह सोते समय नींद में अपने पास सो रहे किसी भी शख्स के साथ संबंध बनाने लगती है. उनके पति का कहना है कि जब उसकी पत्नी सो रही होती है तो वह उसके साथ चिपक जाती है और फिर उससे संबंध बनाने की कोशिश करती है.
महिला ने कहा कि अगर वह रात को कहीं और रुकती है तो उसे दरवाजे पर केबल लॉक लगाना पड़ता है. दो बच्चों की मां ने कहा कि अगर मैं किसी दोस्त के घर पर रुकूं और उसके साथी के साथ बिस्तर पर सो जाऊं तो मुझे यकीन है कि मैं कुछ और ही कर बैठूंगी. वैसे भी मैं घर पर ही रहती हूं, इसलिए शुक्र है कि यह कोई मुद्दा नहीं है.
कभी नहीं बनी कोई शर्मनाक स्थिति महिला ने बताया कि मैं अपने पति के साथ अकेली रहती हूं और वह शिकायत नहीं करते. मेरी बेटियां 25 और 30 साल की हैं और आजकल दोनों मेरे साथ नहीं रहतीं. किसी घटना के बाद मुझे कुछ याद नहीं रहता. इसलिए यह भ्रमित करने वाला हो सकता है. उस वक्त मेरा मुझ पर कोई नियंत्रण नहीं होता. इस वजह से स्थिति शर्मनाक बन सकती है, लेकिन सौभाग्य से ऐसा अक्सर नहीं होता है.
2021 में उसे इस रोग का पता चला महिला को 2021 में अपने डॉक्टर से मिलने के बाद इस स्थिति का पता चला. कंटेंट क्रिएटर और मॉडल को पहले चिंता थी कि उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या है, क्योंकि उन्हें नींद में चलने, नींद में बात करने और कभी-कभी बिस्तर से गिरने की समस्या भी होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











