
महिला को नौकरी देकर कर डाला उसका ऑपरेशन, जमकर पैसे वसूले और फिर...
AajTak
चीन के कॉस्मेटिक क्लीनिक में कथिक रूप से एक महिला को बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी देने के लिए उसका इंटरव्यू लिया गया. उसे नौकरी दे भी दी गई लेकिन इसके बाद जो हुआ वह खौफनाक था.
दुनिया में फ्रॉड कंपनियां चलाने वालों की कमी नहीं है जो पैसे कमाने के लिए अपने क्लाइंट या ग्राहकों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते. चीन का एक कॉस्मेटिक सर्जरी क्लीनिक भी कुछ ऐसा ही था लेकिन क्लाइंट आए तब तो उसे लूटा जाए. क्लीनिक के पास क्लाइंट्स की कमी थी. ऐसे में खुद को कंपनी द्वारा पीड़ित बता रही एक महिला के दावे के अनुसार क्लीनिक चलाने वालों ने जो किया वह बुरी तरह हैरान करता है.
नोज जॉब कराने का दबाव
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार क्लीनिक में महिला को बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी देने के लिए उसका इंटरव्यू लिया गया. उससे पूछा गया कि क्या आपको कॉस्मेटिक सर्जरी में इंटरेस्ट है. अब चूंकी कंपनी कॉस्मेटिक सर्जरी की थी तो महिला ने हां कर दिया. उसे 21 नवंबर 2023 को नौकरी पर रख लिया गया. लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए करियर बेहतर करने के नाम पर उसपर नोज जॉब (नाक की सर्जरी) कराने का दबाव बनाया जाने लगा.
सर्जरी के लिए लोन लेने पर किया मजबूर
महिला ने जब कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं तो उसे 25,000 युआन (लगभग 3 लाख रुपये) का लोन लेने के लिए मजबूर किया गया और उसकी नाक की सर्जरी कर उससे पैसे वसूल लिए.
महिला ने कहा- सबकुछ इतना जल्दी और जबरन था कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया. अब मुझे दो सालों के अंदर ये लोन भी चुकाना है. ये सब होने पर मुझे समझ आया कि दरअसल नौकरी तो मुझे अपना ग्राहक बनाने का एक चारा था, वास्तव में उन्हें ग्राहक चाहिए था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










