
महिला के सिर पर 9 फीट की 'सीधी चोटी', बना अनोखा रिकॉर्ड
AajTak
Highest Hairstyle in the World: जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट दानी हिसवानी ने सबसे ऊंचा हेयरस्टाइल बनाकर अपना नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज करवाया है. हालांकि, इस हेयरस्टाइल के कारण वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर भी आ गए. दरअसल, हेयरस्टाइल करते हुए दानी ने विग और हेयर एक्सटेंशन का उपयोग किया था.
फेमस हेयरस्टाइलिस्ट दानी हिसवानी (Dani Hiswani) का नाम सबसे ऊंचा हेयरस्टाइल बनाने के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. हिसवानी ने दुबई में क्रिसमस ट्री के आकार में 9 फीट 6.5 इंच लंबा हेयरस्टाइल बनाया. इस हेयरस्टाइल का वीडियो हाल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.
इस अनूठे हेयरस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर लोग दानी को ट्रोल भी कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक हेलमेट पहनी है. हेलमेट में तीन धातु के डंडे भी नजर आ रहे हैं. क्रिसमस ट्री जैसा हेयर स्टाइल करने के लिए दानी हिसवानी ने विग, हेयर एक्सटेंशन का यूज किया. वहीं हेयरस्टाइल करते हुए बॉल्स का भी उपयोग किया. वीडियो का कैप्शन है, 'दानी हिसवानी द्वारा बनाया गया सबसे ऊंचा हेयरस्टाइल - 9 फीट 6.5 इंच.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दानी फैशन की दुनिया में पिछले सात साल से हैं. खुद दानी हेयरस्टाइलिंग को पेशा ना मानते हुए एक कला के तौर पर देखते हैं. दानी ने इससे पहले एक महिला के सिर पर हेयरस्टाइलिंग करते हुए एक छोटा क्रिसमस ट्री बनाया था, इस बार उन्होंने सबसे ऊंचा हेयरस्टाइल बनाने का चैलेंज लिया.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, कई इंटरनेट यूजर्स इस रिकॉर्ड और हेयरस्टाइल को देखकर खुश नजर नहीं आए. एक यूजर ने लिखा कि यह हेयरस्टाइल नहीं हैं, बल्कि यह हेडड्रेस है. एक तीसरे यूजर ने लिखा कि हेयरस्टाइल में तो महिला के खुद के बालों का उपयोग होना चाहिए था, इस तरह गिनीज रिकॉर्ड बन जाना तो पूरी तरह बिजनेस कॉन्सपेप्ट को दिखाता है.
चौथे यूजर ने लिखा कि इस तरह बालों का उपयोग करके रिकॉर्ड बनाया जा रहा है तो उसे रिकॉर्ड नहीं मानना चाहिए.
कौन है दानी हिसवानी Who is Dani Hiswani: दानी हिसवानी (Dani Hiswani) सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं जो यूएई के दुबई में रहते हैं. वह पिछले 15 सालों से हर तरह के हेयरकट, कलरिंग और हेयर एक्सटेंशन से जुड़े काम कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










