
महिला के शॉर्ट्स को छोटा बताकर पार्क से किया 5 साल के लिए बैन, सुनाई आपबीती
AajTak
अमेरिका के कोलोराडो शहर में रहने वाली एक महिला को अपने शॉर्ट्स के चलते मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा. दरअसल बेली ब्रीडलव नाम की ये महिला एक थीम पार्क में बैठी थी जहां कुछ सिक्योरिटी अफसरों ने उनके शॉर्ट्स को काफी छोटा बताया और उन्हें नए शॉर्ट्स खरीदने की सलाह तक दे डाली.
अमेरिका के कोलोराडो शहर में रहने वाली एक महिला को अपने शॉर्ट्स के चलते मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा. दरअसल बेली ब्रीडलव नाम की ये महिला एक थीम पार्क में बैठी थी जहां कुछ सिक्योरिटी अफसरों ने उनके शॉर्ट्स को काफी छोटा बताया और उन्हें नए शॉर्ट्स खरीदने की सलाह तक दे डाली. उन्होंने इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया है और ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों पहले हम ओकलेहोमा सिटी गए थे. हमें लगा था कि कोरोना काल के चलते हम कई दिनों बाद बाहर निकले हैं और हम इस लोकेशन पर जाकर कोविड गाइडलाइन्स फॉलो करते हुए मस्ती करेंगे लेकिन ये हमारे लिए बेहद बुरा अनुभव साबित हुआ. बेली ने आगे लिखा कि मैं ओकलेहामा शहर के फ्रंटियर थीम पार्क में करीब शाम पांच बजे आई थी. यहां आने के लिए मैंने टिकेट्स और पार्किंग के काफी ज्यादा पैसे दिए. हम शाम पांच बजे पहुंचे और हमारा ठीक ढंग से स्वागत किया गया था. लेकिन शाम 7 बजे हमारे साथ दुर्व्यवहार हुआ.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










