
महिला के घर मिला 'ब्लैक माम्बा' था इतना खतरनाक, सांप पकड़ने वाले के भी उड़े होश
AajTak
दक्षिण अफ्रीका में एक महिला के हालात तब खराब हो गए जब उसने घर के पास दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार ब्लैक माम्बा को देखा. इस महिला ने फौरन सांप पकड़ने वाले शख्स को फोन किया और ये व्यक्ति भी ब्लैक माम्बा को पकड़ने में काफी डर रहा था.
दक्षिण अफ्रीका में एक महिला के हालात तब खराब हो गए जब उसने घर के पास दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार ब्लैक माम्बा को देखा. इस महिला ने फौरन सांप पकड़ने वाले शख्स को फोन किया और ये व्यक्ति भी ब्लैक माम्बा को पकड़ने में काफी डर रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर) डरबन के बेलायर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने निक इवांस को फोन लगाकर इस बारे में सूचना दी थी. निक एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर हैं और इससे पहले भी उन्होंने कई सांपों को पकड़ा हुआ है लेकिन उनका ब्लैक माम्बा से कम ही पाला पड़ा था. निक ने कहा कि ऐसा बेहद कम होता है कि ये सांप रिहायशी इलाकों में पाया जाए. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, ब्लैक माम्बा के काटने पर अगर इलाज ना किया जाए तो अगले 4-6 घंटों में इंसान की मौत हो सकती है. इंसानों को मारने में ब्लैक माम्बा का रिकॉर्ड बाकी सांपों से कहीं ज्यादा है. निक ने बताया कि इस महिला के घर में मौजूद ब्लैक माम्बा 2.6 मीटर लंबा था और उन्हें इसे पकड़ने में परेशानी हो रही थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









