
महिला के खिलाफ IAS ने पोस्ट की ये फोटो, यूजर्स बोले- सच कैसे पता चला?
AajTak
IAS सुमिता मिश्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'देख रहे हो विनोद, कई बार महिलाएं भी गलत होती हैं.' कई लोगों का कहना है कि आईएएस को इस तरह आधी-अधूरी जानकारी पर किसी को जज नहीं करना चाहिए और वुमन इम्पावरमेंट का मजाक नहीं बनाना चाहिए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि आईएएस को Whatsapp Forward ट्वीट नहीं करना चाहिए.
एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ लोगों ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा कि देखो, महिला सशक्तिकरण? फिर इसी तस्वीर को एक महिला आईएएस अफसर ने भी ट्वीट कर दिया. अब महिला IAS को इस ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
कई लोगों का कहना है कि आईएएस को इस तरह आधी-अधूरी जानकारी पर किसी को जज नहीं करना चाहिए और वुमन इम्पावरमेंट का मजाक नहीं बनाना चाहिए. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि एक महिला आईएएस को Whatsapp Forward को ट्वीट नहीं करना चाहिए.
क्या है ट्वीट में?
तस्वीर में एक महिला ट्रेन की सीट पर पैर फैलाकर बैठी हुई दिखाई दे रही है. यानी वह 2 सीट की जगह घेरे हुए है. जबकि, बगल में एक युवक कंधे पर बैग टांगे खड़ा है.
IAS सुमिता मिश्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'देख रहे हो विनोद, कई बार महिलाएं भी गलत होती हैं.' यानि उन्होंने भी महिला को गलत ठहरा दिया.
कई ट्विटर यूजर्स ने IAS सुमिता मिश्रा के पोस्ट की तीखी आलोचना की. साथ ही उनसे सीट पर बैठी महिला को गलत ठहराने का आधार पूछा. कई यूजर्स ने तो यह भी कह दिया कि आधी-अधूरी जानकारी के साथ जिम्मेदार पोस्ट पर बैठे लोगों को व्हाट्सऐप फॉरवर्ड ट्वीट नहीं करना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










