
महिला की नकल कर जिम में 200 KG वजन उठाने चला शख्स, फिर हुआ ऐसा
AajTak
महिला ने जो वीडियो टिकटॉकर पर शेयर किया है, उसे देखकर लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, रिकॉर्डेड वीडियो में शख्स भी महिला की तारीफ करता हुआ सुना जा सकता है.
Man Vs woman in gym: जिम में एक महिला ने ऐसा टैलेंट दिखाया कि उसके सामने मौजूद शख्स भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया. ये शख्स महिला की ताकत को देख प्रभावित हो गया.
जो एक्सरसाइज महिला कर रही थी, उसे करने में भी इस शख्स के पसीने छूट गए. पहले इस शख्स को लगा कि वह इसे आसानी से कर लेगा पर इसे करने में शख्स की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई.
पूरी कहानी क्या है...वही आपको जान लीजिए. एंजेलिका ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं. वह 200 KG का एक Hip Thrust का एक सेट बेंच पर जिम में ट्राय कर रही थीं.
इसी दौरान एक शख्स आया और उनको रोककर कहा, 'क्या मैं आपका सेट ट्राय कर सकता हूं?', ये पूरा वाक्या एक कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, क्योंकि एंजेलिका अपना रूटीन रिकॉर्ड कर रही थीं. जो रिकॉर्ड वीडियो में सुना भी जा सकता है.
वीडियो में शख्स कह रहा है, ' क्या मैं इसे ट्राय कर सकता हूं? मैं काफी समय से देख रहा हूं. ये 200 किलो के बराबर है'. इसके बाद एंजेलिका उठ जाती हैं और उसने कहती हैं,' बस, अपने आप को चोटिल मत कर लेना'.
इस दौरान जिम में मौजूद दूसरे लोग भी इस शख्स को चेताते हुए कहते हैं, ब्रो वो(एंजेलिका) बहुत ज्यादा मजबूत है. हम लोगों से भी ज्यादा. हालांकि, इस बात पर वह हंसता है और एंजेलिका से कहता है, 'क्या तुम बार Bar bends जानती हो'?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










