
महिला का हैरतअंगेज दावा, रोज खाती है बेबी पाउडर की एक बोतल, बताया क्या है मजबूरी
AajTak
Woman Eating Baby Powder: जॉनसन के पाउडर पर साफ लिखा है कि यह केवल त्वचा पर लगाने के लिए है न कि खाने के लिए. वहीं इस महिला का कहना है कि उसे सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं हुई है.
एक महिला ने हैरान कर देने वाला दावा किया है. उसका कहना है कि उसे बेबी पाउडर की लत लग चुकी है. और वो रोज इसकी एक पूरी बोतल खा लेती है. 27 साल की ड्रेका मार्टिन अमेरिका के लुइसियाना में रहती हैं. उन्होंने बताया है कि उन्होंने इसी साल अकेले इस प्रोडक्ट पर 4 हजार डॉलर (करीब 3.33 लाख रुपये) खर्च कर दिए हैं. ड्रेका का दावा है कि वो रोज जॉनसन एलो और विटामिन ई की 623 ग्राम की बोतल खा जाती हैं. उनका कहना है कि वह सामान्य तौर पर खाए जाने वाले भोजन से अधिक इसे ही प्राथमिकता देती है. जॉनसन के पाउडर पर साफ लिखा है कि यह केवल त्वचा पर लगाने के लिए है न कि खाने के लिए. वहीं ड्रेका का कहना है कि उन्हें सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं हुई है. और अब ये उनकी आदत बन गई है. मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इसे खाने से उन्हें अच्छा लगता है और खुशी महसूस होती है.
ड्रेका ने खुद को पिका (PICS Eating Disorder) होने की संभावना भी जताई है, जो एक खाने से जुड़ा एक डिसऑर्डर है, जिसमें लोग गैर-खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. उनका कहना है कि इस आदत को छोड़ पाना उनके लिए मुश्किल है. वो परिवार के लोगों की चिंता को समझती हैं लेकिन उनके लिए इसे छोड़ पाना चुनौतीपूर्ण है.
ड्रेका कहती हैं, 'मुझे बेबी पाउडर खाना बहुत पसंद है. इसका स्वाद बिल्कुल वैसा ही है जैसी इसकी गंध है. यह मुझे अच्छा महसूस कराता है और खुश करता है.' उन्होंने बताया कि वह इस मामले में उस लेवल तक पहुंच गई हैं, जब वह वास्तविक भोजन के बजाय बेबी पाउडर का ही चुनाव करेंगी. वो कहती हैं कि एक तरह से बेबी पाउडर ने उन्हें अपने बस में कर लिया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








