
महिलाओं के शरीर पर ये 7 निशान गुड लक का संकेत, होती हैं किस्मत वाली
AajTak
'हर इंसान की कामयाबी के पीछे एक महिला का हाथ होता है'. कोई उन्हें लेडी लक कहता है तो कई घर में उनके कदमों को शुभ मानता है. पिता का घर हो या ससुराल महिलाओं को हर जगह एक देवी की तरह सम्मान दिया जाता है. भाग्यशाली होने के ये संकेत महिलाओं के शरीर पर कई निशानियों से भी मिलते हैं.
हर कोई चाहता है कि उसे जीवन के हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिले. महिलाओं और पुरुषों, दोनों के शरीर पर कुछ ऐसे निशान या चिह्न होते हैं जिन्हें भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं शारीरिक और संरचनात्मक बनावट के आधार पर भी गुड लक साइन के बारे में-
1. पैर पर तिल- सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर ट्राएंगल मार्क (त्रिकोण चिह्न) हो तो उसे बुद्धिमान और समझदार बताया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाओं हमेशा दूसरीों की मदद के लिए आगे रहती है.
2. नाभि के पास तिल- ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी महिला की नाभि के नीचे या आस-पास तिल या मस्सा हो तो वो परिवार के लिए बहुत शुभ होती है. ये निशान ना सिर्फ उन्हें भाग्यवान बनाता है, बल्कि सुख-समृद्धि का संकेत भी देता है.
3. पैर का अंगूठा- ऐसा कहते हैं कि जिस महिला के पैर का अंगूठा लंबा होता है उसे अपने जीवन में बहुत दुख सहने पड़ते हैं. लेकिन अगर महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लाल हो तो उसे बहुत भाग्यशाली समझा जाता है.
4. तलवे पर तिल- शास्त्रों के मुताबिक, जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बेहद भाग्यशाली होती हैं. ऐसी महिलाएं या तो किसी बड़े पद पर होती हैं या उनके भाग्य से पार्टनर किसी अच्छी पोजिशन पर होता है.
5. नाक पर तिल या मस्सा- यदि किसी महिला की नाक के इर्द-गिर्द तिल या मस्सा हो तो निसंदेह वे एक गुडलक का रूप होती हैं. इनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










