
महिलाओं के लिए मोदी सरकार की ये 7 योजनाएं, घर बैठे उठाएं लाभ
AajTak
केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं. मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं. जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है.
केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं. मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं. जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है. सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है. आइए जानते हैं मोदी सरकार की महिलाओं को लेकर कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं हैं. (Photo:File) 1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए मोदी सरकार की सबसे सफल उज्ज्वला योजना है. 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत हुई थी. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर गृहणियों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाती है. अब तक देश के 8.3 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. 1 फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में उज्ज्वला योजना का लाभ 1 करोड़ और लाभार्थियों तक पहुंचाने की घोषणा की है. (Photo:File) इस योजना के तहत केंद्र सरकार तेल कंपनियों को हर एक कनेक्शन पर 1600 रुपये की सब्सिडी देती है. यह सब्सिडी सिलेंडर को सिक्योरिटी और फिटिंग शुल्क के लिए होती है. जिन परिवारों के नाम बीपीएल कार्ड हैं, वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना का उदेश्य महिलाओं को लकड़ी या कोयले के धुएं से मुक्त कराना है. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









