
'महिलाएं असुरक्षित, आरोपियों को बचा रही है तृणमूल सरकार', कोलकाता गैंगरेप का जिक्र कर PM मोदी का हमला
AajTak
पश्चिम बंगाल में 5400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं समृद्ध और विकसित पश्चिम बंगाल के सपने को साकार करने का प्रयास हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़े होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नौजवान रोजगार के लिए पलायन को मजबूर है. उन्होंने मुर्शिदाबाद जैसे दंगों, हिंसा और पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की.
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले ही राजनीतिक हलचल बंगाल में तेज हो गई है. विपक्षी दल बीजेपी लगातार ममता सरकार को घेरने में जुटी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) को बंगाल के दौरे पर हैं. यहां दुर्गापूर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है. पलायन, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा से लेकर कई मुद्दों तक प्रधानमंत्री मोदी ने ममता सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.
पश्चिम बंगाल के विकास पर्व में शामिल होने का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह सावन का पवित्र महीना है. ऐसे पावन समय में मुझे पश्चिम बंगाल के विकास पर्व में हिस्सा लेने का मौका मिला है. सरकारी कार्यक्रम में 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं. बीजेपी एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है. बीजेपी एक विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण करना चाहती है. ये सारी परियोजनाएं इस सपने को साकार करने का ही हमारा नम्र प्रयास हैं.
प्रेरणादायक धरती पश्चिम बंगाल उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की यह धरती प्रेरणाओं से भरी हुई है. मैं देख रहा हूं कि छोटे-छोटे बच्चे कई चित्र बनाकर ले आए हैं. वो शायद कुछ देना चाहते हैं. अगर आपने अपना नाम-पता उस पर लिख दिया है तो मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा. और मैं मेरे एसपीजी के लोगों से कहता हूं कि जो सब बच्चे कुछ न कुछ अपनी कला लेकर आए हैं, ज़रूर आप इसको ले लीजिए. आप सब लोग लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे. बीच में बारिश भी बड़ी तेज आ गई, आपने वो मुकाबला भी कर लिया.
बंगाल की गौरवशाली विरासत और वर्तमान स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह देश के पहले उद्योग मंत्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है. उन्होंने भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी. देश को पहली औद्योगिक नीति दी यह बी.सी. रॉय जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की धरती है, जिन्होंने दुर्गापुर को बड़े सपनों और संकल्पों के लिए चुना था. पश्चिम बंगाल ने देश को द्वारकानाथ टैगोर जैसे सुधारक दिए, जिन्होंने गुलामी के कालखंड में बैंकिंग सुधार पर काम किया. इस भूमि पर सर बिरेन मुखर्जी हुए, जिनके जीवन और दृष्टिकोण से भारत में इस्पात उद्योग को मजबूत नींव मिली.
एक समय पश्चिम बंगाल भारत के विकास का केंद्र हुआ करता था. यहां उद्योग फले-फूले, व्यापार को बल मिला. लोग देश भर से यहां रोज़गार के लिए आते थे. लेकिन आज स्थिति पूरी तरह उलट गई है. आज पश्चिम बंगाल का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है. छोटे-छोटे काम के लिए भी उसे दूसरे राज्यों की ओर जाना पड़ता है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











