
'महालक्ष्मी से प्यार करता था और वो मुझे फंसाना चाहती थी...', मुक्ति रंजन ने मां के सामने कुबूली थी मर्डर की बात
AajTak
महालक्ष्मी का मर्डर ओडिशा के रहने वाले मुक्ति रंजन ने ही किया था. सुसाइड से पहले मुक्ति ने अपनी मां के सामने रोते हुए महालक्ष्मी की हत्या की बात कबूली थी और उसके बाद सुबह ही उसने सुसाइड कर लिया. मुक्ति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने बताया कि वो महालक्ष्मी से प्यार करता था, लेकिन वो मुझे फंसाना चाहती थी.
Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: बेंगलुरु के महालक्ष्मी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. महालक्ष्मी की हत्या उसके साथ काम करने वाले मुक्ति रंजन राय ने ही की थी. सुसाइड से पहले उसने अपनी मां के सामने मर्डर की बात कबूली थी. उसने अपने सुसाइड नोट में भी इसके बारे में लिखा है कि मैं उससे प्यार करता था, लेकिन वो मुझे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी देती थी.
मुक्ति रंजन का शव पुलिस को भद्रक जिले के धुसुरी में पेड़ से लटका हुआ मिला था. पुलिस का दावा है कि उन्हें सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मुक्ति रंजन ने अपराध कबूल किया है. पुलिस के मुताबिक, सुसाइड से एक रात पहले मुक्ति रंजन राय ने अपनी मां के सामने महालक्ष्मी के मर्डर की बात कबूली थी. ओडिशा पुलिस के सूत्रों ने आजतक को बताया है कि हमारी जांच में ये बात सामने आई है कि मुक्ति रंजन करीब तीन साल बाद ओडिशा में अपने घर पहुंचा था. मुक्ति रंजन रात में अपनी मां के सामने फूट-फूटकर रोया और कहा कि मैंने महालक्ष्मी को मार दिया है. मां के सामने हत्या की बात कबूल करने के बाद सुबह 5 बजे उसने सुसाइड कर लिया.
महालक्ष्मी मर्डर केस की जांच के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने ओडिशा पुलिस से संपर्क किया है. महालक्ष्मी केस के जांच अधिकारी बेंगलुरु से ओडिशा जाएंगे. मौके से मिला मुक्ति का सुसाइड नोट और मौका-ए-वारदात से बरामद लैपटॉप और बाकी सामान अपने कब्जे में लेंगे.
बेंगलुरु के महालक्ष्मी मर्डर केस का ओडिशा में पेड़ से लटके मिले शख्स से क्या कनेक्शन? अब तक क्या हुए खुलासे
पुलिस को मुक्ति रंजन का जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने ज्यादातर इंग्लिश भाषा और कहीं-कहीं उड़िया भाषा का इस्तेमाल किया है. मुक्ति ने महालक्ष्मी के मर्डर की बात कबूल करते हुए लिखा, "मैं उसे पसंद करता था, मैं उसे प्यार करता था, लेकिन उसका व्यवहार मेरे लिए ठीक नहीं था. वो मुझे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी देती थी. मैने काफी पैसा भी खर्च किया."
165 लीटर का फ्रिज, लाश के टुकड़े और कत्ल की गुत्थी... दिल दहला देगी बेंगलुरु के 'श्रद्धा मर्डर केस' की कहानी

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










