
महाराष्ट्र: IAS अफसर इकबाल सिंह चहल बने गृह विभाग के मुख्य सचिव, विपक्ष ने पुराने मामलों को लेकर दागे सवाल
AajTak
इकबाल सिंह चहल को महाराष्ट्र सरकार ने गृह विभाग का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इस पर शिवसेना (UBT) के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा,'हिंदी में कहावत है जब सैंया भये कोतवाल तब डर काहेका. अगर सरकार में बैठे लोग आपके शुभचिंतक हो जाएं और आप अधिकारी हैं तो आपकी तो मौज ही मौज है.'
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पूर्व कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को गृह विभाग का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इसे लेकर अब विपक्ष सरकार पर हल्ला बोल रहा है.
शिवसेना (UBT) के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने सरकार के इस फैसले पर कहा,'हिंदी में कहावत है जब सैंया भये कोतवाल तब डर काहेका. अगर सरकार में बैठे लोग आपके शुभचिंतक हो जाएं और आप अधिकारी हैं तो आपकी तो मौज ही मौज है. आज का ही उदाहरण देख लीजिए पूर्व बीएमसी कमिश्नर चहल को एसीएस होम नियुक्त किया गया है.'
नए सिरे से जांच की मांग
शिवसेना (UBT) प्रवक्ता ने आगे कहा,'यह वही चहल हैं, जिनके बारे में यही सरकार कह रही थी की यह दोषी हैं. कोविड घोटाले, फर्नीचर स्कैम में ईडी का कैसे चल रहा है. ईओडब्ल्यू जांच कर रहा है और अचानक सरकार में बैठे लोग मेहरबान हो जाएं, तब एसीएस होम की लॉटरी लग जाती है. अब इसकी जांच कौन करेगा केंद्र में और राज्य में बीजेपी की सरकार है. क्या इसकी जांच नए सिरे से नहीं होनी चाहिए.
वॉशिंग पाउडर लेकर क्यों घूमते हैं?
आगे विपक्ष ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों पर आप (बीजेपी) आरोप लगाते हैं, क्या उन्हें ऐसे ही दोष मुक्त करके छोड़ दिया जाएगा? तो आप आरोप क्यूं लगाते हैं. ऐसे ही अजीत पवार पर 70,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था और फिर उनके साथ सरकार में आ गए. ऐसा क्यों करते हैं. पूरी जांच क्यूं नहीं करते. वॉशिंग पाउडर लेकर क्यों घूमते हैं. जनता जनार्दन सब देख रही है. आने वाले चुनाव में वह इसका जवाब देगी.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









