
महाराष्ट्र: 8वीं पास मैकेनिक ने तैयार किया हेलीकॉप्टर, टेस्ट उड़ान के दौरान क्रैश से हुई मौत
AajTak
महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले 24 साल के एक शख्स पिछले दो सालों से हेलीकॉप्टर बनाने की कोशिश कर रहा था. धीरे- धीर वो कामयाबी की तरफ बढ़ भी रहा था. लेकिन ट्रायल के दौरान उसका 'मुन्ना हेलीकॉप्टर' क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले 24 साल के एक शख्स पिछले दो सालों से हेलीकॉप्टर बनाने की कोशिश कर रहा था. धीरे- धीरे वो कामयाबी की तरफ भी बढ़ रहा था. लेकिन टेस्ट उड़ान के दौरान उसका 'मुन्ना हेलीकॉप्टर' क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई. शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना शेख यवतमाल जिले के फुलसावंगी गांव का रहने वाला था. उसने पढ़ाई सिर्फ 8वीं क्लास तक ही थी पर हौसला हेलीकॉप्टर बनाने का पाल रखा था. पेशे से मैकेनिक मुन्ना शेख ने पुर्जा-पुर्जा जोड़कर अपने गैरेज में ही एक हेलीकॉप्टर बना डाला था.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










