
महाराष्ट्र: 70 हजार रुपये को लेकर हुई लड़ाई तो शख्स ने अपने पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
AajTak
महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपने पिता की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उधार दिए गए पैसे वापस मांग लिए थे. पिता की ये बात उसे नागवार गुजरी और उसने पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला.
महाराष्ट्र के सांगली जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 32 वर्षीय शख्स ने अपने पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला. आरोप है कि 70 हजार रुपये को लेकर बाप-बेटे के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया कि सांगली जिले में बुधवार की सुबह एक शख्स ने अपने पिता की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय दाजी उर्फ दादू गणपति अकाले की मिराज तहसील में हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि अकाले ने अपने बेटे से 70 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा था, जो उसने दो साल पहले उधार लिए थे.
बेटे के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज
पिता की यही बात उसे नागवार गुजरी. जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वो बहस करने लगा और इसी बीच माहौल गरम हो गया. पुलिस के मुताबिक, बहस के बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी. इस मामले में बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
यूपी में भी ऐसा मामला आया सामने
ऐसा ही एक मामला बीते दिनों यूपी के देवरिया में सामने आया, जहां एक एक शख्स ने संपत्ति के विवाद की वजह से गंडासे से अपने पिता की गर्दन काट दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं इस वारदात में बेटे की पत्नी भी शामिल है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









