
महाराष्ट्र: 4 जुलाई को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले शिंदे सरकार की आज है 'अग्निपरीक्षा'
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी संकट खत्म होने के बाद रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. उद्धव गुट के सचेतक सुनील प्रभु ने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है. वहीं शिंदे गुट का कहना है कि भरत गोगावले उनके चीफ व्हिप हैं. वही व्हिप जारी करेंगे. वहीं विधानसभा अध्यक्ष का मुकाबला शिवसेना विधायक राजन साल्वी और भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर के बीच है.
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला शिवसेना विधायक राजन साल्वी और भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर के बीच है. एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर और एमवीए ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी मैदान मैं हैं. दरअसल, 4 जुलाई को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले आज एकनाथ शिंदे सरकार के लिए 'अग्निपरीक्षा' की घड़ी है.
चुनाव को लेकर शिवसेना के उद्धव गुट के सचेतक सुनील प्रभु ने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि विधानसभा के सभी शिवसेना सदस्य पूरे चुनाव के दौरान सदन में मौजूद रहें. वहीं एकनाथ शिंदे गुट अब भी कहता है कि वे असली सेना हैं और उन्होंने भरत गोगावले को अपना सचेतक नियुक्त किया है. ऐसे में विद्रोही गुट उद्धव गुट को भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए एक व्हिप जारी कर सकता है.
शरद पवार ने कही ये बात
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले NCP के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभा सकते हैं. एकनाथ शिंदे गुट के सामने मौजूदा चुनौती पर पवार ने कहा कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई होगी कि शिवसेना के किस समूह को आधिकारिक विधायक दल माना जाएगा. दरअसल, 4 जुलाई को शक्ति परीक्षण होगा. जिसमें शिंदे को बहुमत साबित करना होगा. वहीं शरद पवार ने कहा कि अभी तक तय नहीं किया गया है कि कौन से गुट को शिवसेना का आधिकारिक विधायक दल माना जाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव आज
आज और कल महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. आज विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव होना है, जबकि कल यानी 4 जुलाई को शक्ति परीक्षण होगा. जिसमें शिंदे बहुमत साबित करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार को मुंबई लौट आए हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गोवा से विशेष विमान से सभी विधायक मुंबई पहुंचे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










