
महाराष्ट्र: 12 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या करने वाले 2 आरोपियों को बॉम्बे HC से मिली जमानत
AajTak
अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी अपराध में समान रूप से शामिल थे और एक जघन्य कृत्य किया गया था, जिसकी वजह से 12 साल के लड़के मौत हो गई. इसलिए इस अपराध के लिए माफी नहीं दी जा सकती है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठाणे के दो लोगों को जमानत दे दी है, जिन्होंने अपने एक दोस्त की मदद से 12 साल के पड़ोसी लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी, क्योंकि लड़का उनके दोस्त को नपुंसक कहता था. कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष के पास दोनों को अपराध से जोड़ने का कोई मकसद नहीं था.
यह मामला ठाणे जिले के कुलगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसमें पिछले साल 24 मार्च को 12 साल के लड़के के अपहरण और हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपी सलमान मौलवी, सफुआन मौलवी और अब्दुल मौलवी, सभी 20 साल के थे और पीड़ित इबाद बुबेरे के बगल में रहते थे.
क्या है पूरा मामला?
इबाद ने कथित तौर पर परिवार के कुछ बुजुर्गों से सफुआन के बारे में बातें सुनी थीं और इसलिए वह उसके बारे में यौन रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करता था. सफुआन ने इबाद को सबक सिखाने का फैसला किया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा करने और उसकी हत्या करने की योजना बनाई. अपहरण के तुरंत बाद, बच्चे का मुंह बंद कर दिया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को एक बोरे में भरकर उसके घर के पीछे रख दिया गया.
हालांकि, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वे सलाखों के पीछे हैं. उन्हें गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस को पता चला कि आरोपी कुछ महीनों से हत्या की योजना बना रहा था और उसने इबाद के माता-पिता को फिरौती के लिए कॉल करने के लिए कई नकली सिम कार्ड लिए थे.
सलमान और अब्दुल की जमानत याचिका पर अधिवक्ता एआर बुखारी और अशोक मुंदरगी ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष ने खुद कहा है कि दोनों ने अपराध करने में मुख्य आरोपी सफुआन की मदद की थी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









