
महाराष्ट्र: हिंसक झड़प के बाद जलगांव के पलाधी गांव में लगा कर्फ्यू, 7 लोग गिरफ्तार
AajTak
एडिशनल एसपी कविता नेरकर ने कहा, 'कल रात दो समूहों के बीच झड़प हुई. कुछ गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी गई. 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.'
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है. एडिशनल एसपी कविता नेरकर ने बताया कि कर्फ्यू सुबह 6 बजे हटा लिया जाएगा और हालात नियंत्रण में हैं.
एडिशनल एसपी कविता नेरकर ने कहा, 'कल रात दो समूहों के बीच झड़प हुई. कुछ गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी गई. 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.'
सुबह 6 बजे तक लगा कर्फ्यू
उन्होंने बताया कि फिलहाल पलाधी गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कल सुबह 6 बजे इसे हटा लिया जाएगा. कोई घायल नहीं हुआ है और कोई पथराव भी नहीं हुआ है. पलाधी गांव में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच झड़प के बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ हुई.
इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया. जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि कर्फ्यू एहतियात के तौर पर लगाया गया था. स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. झड़प मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जिसके बाद भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
रोड रेज की घटना के बाद शुरू हुई झड़प

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










