
महाराष्ट्र से आ रहे 60 प्रतिशत नए कोविड केस, कोरोना वैक्सीन बर्बाद करने में तेलंगाना अव्वल
AajTak
देश में कोरोना एक बार फिर 'फन' उठाने लगा है. बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन एक्टिव केस अब भी 2 प्रतिशत हैं. और डेथ रेट भी 2 प्रतिशत से कम है. पॉजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत से कम चल रहा है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल सितंबर में देश में एक दिन में 96000 केस आए थे.
देश में कोरोना एक बार फिर 'फन' उठाने लगा है. बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन एक्टिव केस अब भी 2 प्रतिशत हैं. और डेथ रेट भी 2 प्रतिशत से कम है. पॉजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत से कम चल रहा है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल सितंबर में देश में एक दिन में 96000 केस आए थे. एक दिन में सबसे ज्यादा कम केस 9 फरवरी 2021 को थे. उसके बाद से कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले दो हफ्तों में नए मामलों में 47 प्रतिशत इजाफा हुआ है जबकि डेथ रेट 37 प्रतिशत बढ़ा है. 16 राज्यों के 70 जिलों में पिछले 15 दिनों में 150 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं 17 राज्यों के 55 जिलों में नए मामलों में100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि ये मामले अधिकतर देश के पश्चिमी हिस्से से हैं. नए मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 60 प्रतिशत है जबकि वहां 45 प्रतिशत डेथ केस हैं. 1 मार्च को जहां 7741 नए केस थे. वहीं 15 मार्च को 13,527 केस हो गए.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









