
महाराष्ट्र: सिर कटी लाश और जबड़े की क्लिप... दोस्त ही निकला कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर फेंका 100 फीट खाई में शव
AajTak
छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड तहसील के गौताला जंगल में मिली सिर कटी लाश की पहचान जबड़े में लगी ‘जॉ फ्रैक्चर क्लिप’ से हुई. शव 28 वर्षीय निलेश सुर्यवंशी का निकला, जिसकी हत्या उसके दोस्त श्रवण धनगर ने कुल्हाड़ी से कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड तहसील में हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या ने पुलिस की नींद उड़ा दी. गौताला जंगल की 100 फीट गहरी खाई में 3 सितंबर को एक सिर कटी लाश मिली, जिसकी हालत इतनी खराब थी कि पहचान असंभव लग रही थी. पुलिस ने इलाके की तलाशी ली और थोड़ी दूरी पर एक कटा हुआ सिर भी बरामद किया.
जांच के दौरान शव के जबड़े में लगी एक ‘जॉ फ्रैक्चर क्लिप’ पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुई. अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह क्लिप जुलाई 2023 में एक एक्सीडेंट पीड़ित युवक के इलाज के दौरान लगाई गई थी. इसी से शव की पहचान 28 वर्षीय निलेश सुर्यवंशी, निवासी चालीसगांव, के रूप में हो सकी.
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रक और जीप के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौत, 12 लोग घायल
एसपी विनय कुमार राठौड़ ने बताया कि निलेश कई दिनों से लापता था और उसकी गुमशुदगी दर्ज थी. जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने निलेश के दोस्त श्रवण धनगर को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में श्रवण ने कबूल किया कि आपसी विवाद और धमकियों के चलते उसने हत्या की साजिश रची. श्रवण ने निलेश को जंगल में बुलाकर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर सिर धड़ से अलग कर शव को खाई में फेंक दिया.
इसके बाद बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और इस तरह वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. यह मामला मेडिकल सबूत और तकनीकी जांच से हत्या की गुत्थी सुलझाने का उदाहरण बन गया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







