
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़, सुप्रिया सुले पर दिया था विवादित बयान
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में मंत्री अब्दुल सत्तार के एक बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. आरोप है कि उनकी तरफ से एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के खिलाफ विवादित टिप्पणी की गई है. मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि एनसीपी ने मुंबई पुलिस को शिकायत कर दी है. सीेएम एकनाथ शिंदे से भी मंत्री के इस्तीफे की मांग हुई है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ मंत्री अब्दुल सत्तार की विवादित टिप्पणी ने महाराष्ट्र की सियासत में उबाल ला दिया है. मामला इतना बढ़ चुका है कि एनसीपी ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिख मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर दी है. सीएम एकनाथ शिंदे से भी अपील की गई है कि तुरंत अब्दुल सत्तार का इस्तीफा लिया जाए.
ये पूरा विवाद है क्या, एनसीपी ने प्रदर्शन क्यों किया?
जानकारी के लिए बता दें कि अब्दुल सत्तार ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते समय सुप्रिया सुले को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. कथित तौर पर उनकी तरफ से सुले के लिए भिखारी शब्द का इस्तेमाल हुआ. उनके उसी बयान को एनसीपी ने बड़ा मुद्दा बनाया और अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग हुई. पार्टी की तरफ से पुलिस को पेन ड्राइव भी दी गई है. उस पेन ड्राइव में वो वीडियो है जहां सत्तार, सुले के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. अभी के लिए अब्दुल सत्तार के आवास के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन भी किया और नारेबाजी देखने को मिली. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि मंत्री के घर पर तोड़फोड़ की गई है, पत्थर फेंक शीशे तोड़े गए हैं.
शिंदे की पार्टी बोली- इस्तीफे का सवाल नहीं
इस बारे में Balasahebchi Shiv Sena के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने दो टूक कहा कि मंत्री अब्दुल सत्तार का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा. वे कहते हैं कि प्रवक्ता होने के नाते हमने सत्तार के बयान के लिए पहले ही माफी मांग ली है.हम शरद पवार और सुप्रिया सुले का सम्मान करते हैं. लेकिन इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. देश के हित के खिलाफ जिस पार्टी ने काम किया हो, वो इस्तीफे की बात करे, ये ठीक नहीं. लेकिन एनसीपी नेता महेश तापसे ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते मंत्री के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो राज्य में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. उनकी तरफ से उम्मीद जताई गई है कि मुंबई पुलिस पार्टी की शिकायत पर एक्शन लेगी.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






