
महाराष्ट्र सचिवालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, सुरक्षा जाल पर कूदा प्रदर्शनकारी
AajTak
मुंबई के महाराष्ट्र सचिवालय में मंगलवार दोपहर एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा जाल पर कूद गया, जिससे हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकालकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन भेजा. व्यक्ति सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र सचिवालय (मंत्रालय) में मंगलवार दोपहर हड़कंप मच गया. यहां एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए इमारत के पहली मंजिल के सेफ्टी नेट (सुरक्षा जाल) पर कूद गया. बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था. पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, करीब शाम 4 बजे मंत्रालय की मुख्य इमारत में अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगाते हुए सुरक्षा जाल पर छलांग लगा दी. मंत्रालय परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस उसे मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- मुंबई: डोंबिवली की 65 इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, शिवसेना (ठाकरे) गुट ने की मनपा आयुक्त से मुलाकात
सुरक्षा के लिए लगाए गए थे जाल
गौरतलब है कि मंत्रालय की इस बहुमंजिला इमारत में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमारत की मुख्य मंजिलों पर सुरक्षा जाल लगाए गए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या करने या प्रदर्शन करने के लिए ऊपरी मंजिल से न कूद सके. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति कौन है, वह किस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहा था और कैसे वह मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को पार कर वहां पहुंचा.
इस घटना से एक बार फिर मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने कहा है कि पूरी घटना की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







