
महाराष्ट्र संकट: बीजेपी ने राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग
AajTak
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट में बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया है. देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात की है. खबर है कि उस मुलाकात में बीजेपी की तरफ से फ्लोर टेस्ट करवाने की बात कर दी गई है.
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट में बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया है. देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात की है. खबर है कि उस मुलाकात में बीजेपी की तरफ से फ्लोर टेस्ट करवाने की बात की गई है.
अब देवेंद्र फडणवीस की टाइमिंग काफी मायने रखती है. उन्होंने कुछ घंटे पहले ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. उस मुलाकात में महाराष्ट्र की स्थिति पर मंथन हुआ है. उस मीटिंग के बाद फडणवीस सीधे महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलने पहुंचे और अब वहां उनकी तरफ से फ्लोर टेस्ट की मांग उठा दी गई है.
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में फडणवीस के साथ कुछ विधायक भी पहुंचे हैं. लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि बीजेपी का अगला कदम क्या होने वाला है. शिंदे गुट की तरफ से तो लगातार बड़े दावे हो रहे थे, लेकिन बीजेपी पिक्चर से बाहर चल रही थी. लेकिन अब पार्टी हरकत में आई है और हाईकमान से मिलने के बाद सीधे फ्लोर टेस्ट करवाने का मुद्दा उठा दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










